---Advertisement---

Google Pixel 9a आज सबसे सस्ता, भारी छूट के बाद मिल रहा है ₹29,000 में…

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Google Pixel 9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google Pixel 9a: फ्लिपकार्ट अपनी ईयर-एंड सेल के माध्यम से मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह सेल 24 दिसंबर को शुरू हो गई है और आज रात 29 दिसंबर को आधी रात तक चलेगी। अगर आप प्रीमियम डिवाइस में अपग्रेड करने के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। खास बात यह है कि, ये आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑफर्स में से एक है।

इस साल अप्रैल में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में आपको शानदार Actua डिस्प्ले, दमदार Tensor G4 चिपसेट और Google की लेटेस्ट AI कैपेसिटी देखने को मिल जाएगी। वहीं, ये फोन आप इस वक्त जबर्दस्त डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

Google Pixel 9a: डिस्काउंट की डिटेल्स

लॉन्च के समय, Google Pixel 9a के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये थी। ईयर एंड सेल के दौरान, Flipkart ने इसकी कीमत घटाकर 44,999 रुपये कर दिया गया है।

ग्राहक बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठाकर कीमत में और भी कमी कर सकते हैं:

बैंक ऑफर: HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड धारक EMI लेनदेन पर 5,000 रुपये की इंस्टेट छूट का फायदा उठा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर: आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करके 44,300 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

बैंक ऑफर का हिसाब-किताब: जानकारी के अनुसार, अगर आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 11,000 रुपये है, और बैंक का ऑफर भी इसमें जोड़ा गया है। इसका मतलब यह है कि, Google Pixel 9a को आप सिर्फ 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान देना वाली बात यह है कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगा।

Google Pixel 9a आपको 28,999 रुपये में कैसे मिलेगा ?

Google Pixel 9a

अगर आपको नहीं पता है तो, बता दें कि, Flipkart ने पहले ही इस फोन की कीमत कम करके 44,999 रुपये कर दी है। ऐसे में मान लीजिए कि, इस पर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 5000 रुपये की इंस्टेट छूट का फायदा लेते हैं और एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करके 11,000 रुपये तक की छूट लेते हैं तो कुल छूट 11000+5000 = 16000 रुपये हो जाएगी।

इसका मतलब यह है कि, आपको जो फोन 44,999 रुपये का मिल रहा था, उस पर 16,000 रुपये घटाने के बाद ये फोन आप 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Google Pixel 9a की मुख्य विशेषताएं

Pixel 9a में प्रीमियम फीचर्स के साथ एक आकर्षक डिजाइन है

फीचर्सस्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले6.3-इंच Actua (pOLED) डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस2700 निट्स
डिस्प्ले प्रोटेक्शनCorning Gorilla Glass 3
प्रोसेसरGoogle Tensor G4 चिपसेट
रैम8GB
रियर कैमरा48MP (मेन) + 13MP (अल्ट्रावाइड)
फ्रंट कैमरा13MP सेल्फी कैमरा
बैटरी5100mAh
चार्जिंग23W फास्ट चार्जिंग

लेखक की राय

Flipkart ईयर-एंड सेल में Google Pixel 9a का यह ऑफर वाकई आकर्षक है। 28,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर Tensor G4 चिपसेट, शानदार Actua डिस्प्ले और Google की AI क्षमताएं इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बेहद मजबूत विकल्प बनाती हैं। अगर आप क्लीन Android, भरोसेमंद कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट को प्राथमिकता देते हैं, तो यह डील मिस करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: Mobile Phones Under 20000: अगर आपको भी चाहिए 20,000 में सबसे दमदार फोन, तो यहां जानें कौन है नंबर 1?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment