हॉनर जल्द ही अपनी अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप लाइनअप को लॉन्च कर सकता है। जिसमें Honor Magic 9, Magic 9 Pro और Magic 9 RSR शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Magic 9 में Honor Magic 8 की 6.58-इंच स्क्रीन की तुलना में थोड़ा छोटा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
साइज में ज्यादा कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इस डिवाइस में एक बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है, जो OnePlus 15T को भी कहीं न कहीं पीछे छोड़ सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन 7,500mAh बैटरी से लैस है। इतना ही नहीं Magic 9 में एक शानदार 200-मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा भी मिल सकता है।
Honor Magic 9 में और क्या क्या खास?
डिजिटल चाट स्टेशन ने अपनी एक हालिया पोस्ट में यह जानकारी दी कि, Honor Magic 9 के रियर यूजर्स को कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसमें 1/2.8-इंच का बड़ा सेंसर होगा। इतना ही नहीं फोन में अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
इतना ही नहीं इस रियर कैमरा सेटअप में एक 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है, जो मिड-टियर 1/2-इंच सेंसर से जुड़ा होगा। हालांकि डिवाइस के फ्रंट कैमरा को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद यह लगाई जा रही है कि, इसमें Magic 8 वाला ही 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिले।

मिलेगा सबसे पावरफुल चिपसेट
शुरुआती रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली है कि, Magic 9 में यूजर्स को Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं Qualcomm इस साल सितंबर में इस 2nm चिप को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा था कि Honor Magic 9 की बैटरी को अपग्रेड किया जा रहा है और फिलहाल इसमें 8,000mAh की बैटरी लगाने पर काम चल रहा है।
इसी के साथ ही इस डिवाइस में फ्लैट डिजाइन वाला 6.3-इंच का OLED LTPO पैनल भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। कंपनी इस फोन को कब तक लॉन्च करेगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती














