---Advertisement---

HONOR Power2 5G लॉन्च: 10080mAh बैटरी और Dimensity 8500 Elite चिपसेट के साथ आया दमदार 5G फोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
HONOR Power2

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

हॉनर ने अपना एक और दमदार 5G फोन को लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HONOR Power2 के नाम से चीन में लॉन्च किया है। डिवाइस में खास बात यह है कि, इसमें आपको सबसे बड़ी 10080mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 8500 इलीट चिपसेट देखने को मिल रहा है जो इसे और भी ज्यादा बेहतरीन बनाता है।

इसके अलावा इस फोन में 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जिससे आप आउटडोर में भी फोन को काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में विस्तार से…

HONOR Power2 के स्पेसिफिकेशन्स

डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.79 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ ही इस डिवाइस में 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। फोन में ऑल न्यू MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

जो इस चिपसेट से पावर्ड होने वाला पहला फोन है जिसने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में 2.4 मिलियन का स्कोर हासिल किया है। इसके साथ ही डिवाइस में 12GB तक रैम मिल रही है।

10080mAh की बड़ी बैटरी

HONOR Power2 फोन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि, इसमें आपको एक बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जिसमें आपको 10080mAh की 4th GEN सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल जाएगी। इतना ही नहीं, इस बैटरी की ड्यूरेबिलिटी लगभग 6 साल तक की बताई जा रही है। दअरसल यह कंपनी की अपनी HONOR WIN सीरीज के फोन के बाद 10,000mAh सेगमेंट में आने वाली दूसरी मोबाइल फोन बैटरी है।

HONOR Power2

हैरानी की बात यह है कि, इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी HONOR Power2 फोन का वजन केवल 216 ग्राम है। ये फोन 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा इस डिवाइस में गोल्ड लेबल थ्री-प्रूफ सर्टिफिकेशन और SGS फाइव-स्टार रिलायबिलिटी सर्टिफिकेशन इत्यादि भी देखने को मिल रहा है। इसका मतलब यह है कि, फोन गिरने, झटके और दबाव में भी सेफ रहेगा। फोन में IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी है।

HONOR Power2 की कीमत और उपलब्धता

बात करें कीमत की तो, HONOR Power 2 में आपको कई वेरिएंट मिल जाएगा। जैसे कि अगर आप, 12GB+256GB वेरिएंट को मार्केट से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 2699 युआन, USD 386 यानी लगभग 34,840 रुपये देना पड़ेगा। जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2999 युआन, USD 429 यानी लगभग 38,710 रुपये है। डिवाइस सनराइज ऑरेंज, स्नो व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च की VoWiFi सेवा, अब बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment