---Advertisement---

HONOR ने पेश किया Robot Phone: चलता है, सुनता है, रिएक्ट करता है — 200MP कैमरा भी मिलेगा

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Robot Phone

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

बार्सिलोना में इस समय MWC 2026 चल रहा है जहां HONOR ने टेक वर्ल्ड को चौंकाते हुए अपना कॉन्सेप्ट HONOR Robot Phone लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि, कंपनी ने इसे स्मार्टफोन की नई स्पीशीज बताया है, क्योंकि ये रेगुलर मोबाइल फॉर्म-फैक्टर में embodied AI, Robot-grade मोशन कंट्रोल और सिनेमेटिक इमेजिंग को एक साथ ऑफर कर रहा है जो इसे काफी शानदार बनाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, ये डिवाइस सिर्फ स्क्रीन और वॉयस कमांड तक सीमित नहीं है, ये से खुद हिल और डुल भी सकता है, इतना ही नहीं, ये रिएक्ट भी करता है और यूजर से भावनात्मक तरीके से इंटरैक्ट भी करता है। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि फोन को हाथ-पांव और दिमाग मिल गया हो। चलिए विस्तार से जानते हैं कि इस Robot Phone में और क्या-क्या खास देखने को मिलता है…

भावनाएं और मूवमेंट समझता है फोन

खास बात यह है कि हॉनर के इस Robot Phone में ऐसा Embodied AI उपलब्ध है जो इंटरैक्शन को पहले से कहीं ज्यादा नैचुरल बनाता है। जानकारी के अनुसार, इस फोन में All-Angle AI Video कालिंग की सुविधा भी है यानी कैमरा यूजर को ऑटोमैटिकली आसानी से फॉलो करता है और फ्रेमिंग को खुद एडजस्ट भी करता रहता है। इतना ही नहीं फोन का कैमरा मॉड्यूल ‘हां’ में सिर हिलाना, ‘ना’ में झटकना जैसे एक्सप्रेशन भी दिखाता है।

Robot Phone फोन म्यूजिक की बीट पर फिजिकल मूवमेंट भी करता है, जो इसे एक मिनी-रोबोट जैसा बना देता है। इसी के साथ इस फोन में मौजूद हार्डवेयर सेंसर साउंड भी दिया है जो पहचानने, मोशन ट्रैक करने और विजुअल अवेयरनेस बनाए रखने की एबिलिटी रखते हैं, जिससे ये फोन एक सेंसरी और इंसान-जैसा इंटरैक्शन देता है।

छोटे फॉर्म-फैक्टर में रोबोटिक सिस्टम

कंपनी को इस टेक्नोलॉजी को एक रेगुलर स्मार्टफोन जैसे स्ट्रक्चर में फिट करने के लिए कई इंजीनियरिंग उपलब्धियां हासिल करनी पड़ीं हैं।

 Robot Phone

इसके लिए कंपनी ने इंडस्ट्री के मुकाबले 70% छोटा कस्टम माइक्रो मोटर भी तैयार किया है। इसी छोटे मोटर की वजह से HONOR ने इंडस्ट्री का सबसे कॉम्पैक्ट 4DoF गिंबल सिस्टम फोन में दिया है जो रोबोटिक मोशन कंट्रोल की नींव बताया जा रहा है।

200MP कैमरा के साथ रोबोटिक मूवमेंट

हॉनर Robot Phone को मोबाइल वीडियोग्राफी के प्रो-लेवल आउटपुट के लिए बनाया गया है। जहां इसमें इंडस्ट्री का पहला 3-Axis Gimbal कैमरा मिला है जो एक 200MP सेंसर है। डिवाइस में Super Steady Video देखने को मिलते हैं जहां तेज मूवमेंट में भी प्रोफेशनल-ग्रेड स्टेबिलाइजेशन मिलता है।

फोन में AI Object ट्रैकिंग फीचर भी है जो चलती हुई चीजों को रियल टाइम में ट्रैक करता है। फोन 90° और 180° तक इंटेलिजेंट कैमरा रोटेशन ऑफर करता है, जिससे एक-हाथ से भी सिनेमैटिक ट्रांज़िशन क्रिएट किए जा सकते हैं।

लेखक की राय

Robot Phone कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन और रोबोटिक्स का दिलचस्प मेल है।
वीडियोग्राफी और AI इंटरैक्शन में नई दिशा दिखाता है।
फिलहाल यह टेक डेमो ज्यादा लगता है, मास मार्केट प्रोडक्ट नहीं।
अगर प्रैक्टिकल और किफायती बना, तो मोबाइल इंडस्ट्री बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 पर मेगा प्राइस कट! Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा अब तक का सबसे सस्ता ऑफर

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment