---Advertisement---

iPhone 16 Discount: Flipkart की इस डील में हजारों रुपये की बचत

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone 16

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iPhone 16 Offer: अगर आप भी काफी लंबे समय से एक नया आईफोन सस्ते में खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। इस वक्त ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट iPhone 16 पर धमाकेदार डील दे रहा है जहां बैंक ऑफर्स के साथ इस डिवाइस पर 7000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

देखा जाए तो, इस डिवाइस की कीमत वैसे तो 69,900 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी बैंक ऑफर्स के बाद इस डिवाइस की कीमत काफी कम हो गई है।

डिवाइस में A18 Chip, 6 कोर प्रोसेसर और 48MP का कैमरा देखने को मिल जाएगी। इसी के साथ ही इस एप्पल डिवाइस में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं फोन के बाकी फीचर्स के बारे में विस्तार से…

iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल ने 2024 में iPhone 16 को मार्केट में पेश किया था। इस फोन की शुरुआत की कीमत 79,900 रुपये थी लेकिन नए iPhone 17 के आते ही कंपनी ने इसकी कीमत में 10 हजार रुपये की कटौती की। जिसके बाद iPhone 16 की कीमत 69,900 रुपये हो गई। लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर तो ये फोन और भी कम कीमत पर मिल रहा है। डिवाइस 5000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ 64,900 रुपये में लिस्टेड है।

विवरणजानकारी
लॉन्च वर्ष2024
लॉन्च कीमत₹79,900
iPhone 17 लॉन्च के बाद कीमत₹69,900
प्लेटफॉर्मFlipkart
फ्लैट डिस्काउंट₹5,000
मौजूदा कीमत₹64,900
बैंक ऑफरAxis Bank Credit Card, Flipkart Axis Bank Credit Card EMI, ICICI Bank Credit Card
अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट₹2,000 तक
कुल डिस्काउंट₹7,000 तक

इसके साथ ही Axis बैंक क्रेडिट कार्ड, Flipkart Axis Bank Credit Card EMI और ICICI Bank Credit कार्ड के साथ तो एक्स्ट्रा 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी देखने को मिल रहा है। यानी फोन पर कुल 7000 रुपये का तक डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

iPhone 16 के फीचर्स

iPhone 16 में आपको 6.1-इंच का डिस्प्ले और A18 चिपसेट देखने को मिल जाएगा। इसी के साथ यह डिवाइस Apple Intelligence फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में आपको 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल जाएगा।

iPhone 16

हालांकि, डिवाइस में FaceTime और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा और Face ID दिया है। iPhone 17 लॉन्च होने के बावजूद अभी भी iPhone 16 एक पावर-पैक्ड डिवाइस में से एक बना हुआ है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.1-इंच
प्रोसेसरApple A18 चिपसेट
AI फीचर्सApple Intelligence सपोर्ट
रियर कैमरा48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड
अल्ट्रावाइड कैमराऑटोफोकस सपोर्ट
फ्रंट कैमरा12MP (FaceTime / Selfie)
सिक्योरिटीFace ID
कैमरा डिजाइननया वर्टिकल कैमरा सेटअप
RAMअपग्रेडेड RAM
खास कैमरा फीचरडेडिकेटेड कैमरा बटन
चार्जिंग पोर्टUSB Type-C
वायरलेस चार्जिंगQi सपोर्ट, 25W तक
खास बातiPhone 17 लॉन्च के बाद भी पावर-पैक्ड डिवाइस

बता दें कि, इस फोन में एक नया वर्टिकल कैमरा सेटअप भी दिया गया है और इसमें एक फ़ास्ट प्रोसेसर भी है। इसी के साथ ही ये डिवाइस अपग्रेडेड RAM, ऑटोफोकस अल्ट्रावाइड लेंस के साथ एक बेहतर कैमरा सिस्टम को ऑफर करता है। इतना ही नहीं इस फोन में एक डेडिकेटेड कैमरा बटन और Apple Intelligence फीचर्स दिया गया हैं। iPhone 16 में USB C चार्जिंग कनेक्टर और Qi चार्जर के साथ 25W तक की वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

लेखक की राय

iPhone 16 पर मिल रहा यह डिस्काउंट उन यूजर्स के लिए शानदार मौका है जो iPhone कम कीमत में लेना चाहते हैं।
A18 चिप और Apple Intelligence फीचर्स के साथ यह फोन अभी भी फ्यूचर-रेडी लगता है।
Flipkart और बैंक ऑफर्स मिलाकर कीमत में 7,000 रुपये तक की बचत डील को और मजबूत बनाती है।
अगर लेटेस्ट iPhone 17 जरूरी नहीं है, तो iPhone 16 अभी भी एक समझदारी भरा विकल्प है।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment