---Advertisement---

iPhone Air हुआ अब तक का सबसे सस्ता! कीमत में 28 हजार से ज्यादा की बड़ी कटौती, मौका न चूके

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Amazon Sale 2026

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Apple ने इस साल सितंबर में अपने शानदार स्मार्टफोन iPhone 17 सीरीज के साथ सबसे स्लिम आईफोन iPhone Air मार्केट में पेश किया था। लेकिन रुकिए क्या आप भी ज्यादा कीमत होने के वजह से इस फोन को नहीं खरीद पाएं थे। तो ये ख़बर आपके लिए है। क्योंकि, iPhone Air पर इस वक्त तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

ये कहीं और नहीं केवल विजय सेल्स पर मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि, आईफोन बंपर कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है और बैंक ऑफर से भी आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आईफोन एयर पर मिलने वाली डील और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से …

iPhone Air Price & Offers

iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 94,990 रुपये में मिल रहा है। जबकि इस फोन को सितंबर, 2025 में 1,19,900 रुपये में पेश किया गया था। बात करें, ऑफर की तो अगर आप इस फोन का भुगतान एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई या आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको फ्लैट 4 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 90,990 रुपये हो जाएगी। इसका मतलब यह है कि, ये आईफोन लॉन्च कीमत से करीबन 28,910 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone Air Specifications

iPhone Air में आपको 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2736×1260 पिक्सल है, लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इस आईफोन में एप्पल ए19 प्रो का प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल हैं।

iPhone Air

बात करें कैमरा सेटअप की तो, iPhone Air के रियर में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेकिन बात करें डाइमेंशन की तो, इस आईफोन की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है।

लेखक की राय

iPhone Air अब डिस्काउंट के बाद उन यूज़र्स के लिए कहीं ज्यादा आकर्षक हो गया है, जो स्लिम डिज़ाइन और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं। A19 Pro चिप, 120Hz OLED डिस्प्ले और बेहद हल्का व पतला बॉडी इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान देती है। 90,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर यह डील उन लोगों के लिए खास है, जो iPhone 17 सीरीज़ का एक्सपीरियंस कम कीमत में लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26: क्या सैमसंग के तीन पतले और हल्के 5G फोन iPhone 17 Series से भी होंगे ज्यादा स्लिम?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment