---Advertisement---

iPhone में इस एक अपडेट ने बढ़ाई टेंशन! खुलते ही क्रैश हो रहे Apps

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Apple ने कुछ वक्त पहले iPhone के लिए iOS 26.2.1 अपडेट को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने फोन में एक जरूरी फीचर को भी जोड़ा। हालांकि, अब ऐसा बताया जा रहा है कि अपडेट के बाद भी इसमें कुछ समस्याएं अभी भी देखने को मिल रहा है। जी हां, इस अपडेट में कई बग्स को ठीक करने के साथ-साथ दूसरी पीढ़ी के AirTag के लिए सपोर्ट को जोड़ा गया था। लेकिन नई रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करने के बाद से यूजर्स को अपने iPhone यूनिट्स पर सिस्टम क्रैश और कनेक्टिविटी की समस्याओं का सामना लगातार करना पड़ रहा है।

हमें भी अपने iPhone 16 Pro में कुछ एप्स को इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है। WhatsApp कॉल के दौरान इंस्टाग्राम यूज करने पर कॉल अपने आप डिसकनेक्ट हो जा रहा है। इसी के साथ ही अपडेट के बाद कुछ एप्स पुनः बार-बार क्रैश हो जाते हैं। हालांकि, दूसरी तरफ टेक दिग्गज ने अभी तक इस समस्या को अपनाया नहीं है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

iOS 26.2.1 अपडेट से क्रैश हो रहे एप्स

Apple के कम्युनिटी फोरम पर यूजर पोस्ट के अनुसार, iOS 26.2.1 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद से यूजर्स को लगातार ऐप क्रैश, सिस्टम फ्रीज और कनेक्टिविटी फेलियर का अनुभव होता रहा है। समस्या के बारे में बताते हुए एक यूजर ने लिखा कि iOS 26.2.1 को लगभग 30GB फ्री स्टोरेज की जरूरत होती है और बार-बार ऐप्स और फाइल्स को डिलीट करने के बाद भी यह समस्या बनी रहती है।

यूजर्स की Apple से अपील

iPhone

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हमने भी देखा है और लोगों ने भी अपनी बात कही है कि, लगभग हमारे ऐसे ऐप्सक्रैश हो ही जाते हैं। इसका मतलब कि ऐप्स काम करना बंद कर देता है नहीं तो फ्रीज हो जाता है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इसका एकमात्र समाधान iPhone को रीबूट करना है, लेकिन 10 मिनट के अंदर वही समस्या फिर से होने लगती है।

एक दूसरे यूजर ने कम्युनिटी फोरम पर लिखा है कि, iOS 26.2.1 ने फ़ंक्शनैलिटी और यूजेबिलिटी को काफी कम कर दिया है। इसी के साथ ही यूजर ने Apple से यह भी अपील की है कि वो इस समस्या को जल्द से ठीक करें।

लेखक की राय

  • iOS 26.2.1 अपडेट यूजर्स के लिए राहत से ज्यादा परेशानी बनता नजर आ रहा है।
  • बार-बार ऐप क्रैश और कनेक्टिविटी की दिक्कतें iPhone के अनुभव को प्रभावित कर रही हैं।
  • Apple को इन समस्याओं पर जल्द ध्यान देकर एक स्थिर अपडेट जारी करना चाहिए।
  • जब तक फिक्स न आए, यूजर्स को अपडेट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26: क्या सैमसंग के तीन पतले और हल्के 5G फोन iPhone 17 Series से भी होंगे ज्यादा स्लिम?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment