Apple ने iOS 26.1 अपडेट में एक शानदार नया फीचर दिया है Liquid Glass Transparency Control। अब यूज़र्स खुद तय कर सकते हैं कि iPhone की स्क्रीन पर दिखने वाले मेनू, विजेट्स और नोटिफिकेशन कितने पारदर्शी दिखें। तो चलिए पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं….
क्या है Liquid Glass ट्रांसपेरेंसी?
iPhone का लिक्विड ग्लास डिज़ाइन बैकग्राउंड को हल्का पारदर्शी बनाता है जिससे स्क्रीन पर गहराई का एहसास होता है। लेकिन कुछ लोगों को टेक्स्ट पढ़ने में दिक्कत होती थी। अब Apple ने इसका हल निकाल लिया है आप इसकी पारदर्शिता को एडजस्ट कर सकते हैं।
सेटिंग कहाँ मिलेगी?
इस फीचर को चालू करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
Settings > Display & Brightness > Liquid Glass
यहाँ आपको एक नया स्लाइडर मिलेगा जिससे आप ट्रांसपेरेंसी को अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
दो नए मोड: Clear और Tinted
• Clear Mode: स्क्रीन पहले जैसी पारदर्शी रहेगी, बैकग्राउंड हल्का दिखेगा।
• Tinted Mode: इससे पारदर्शिता कम हो जाएगी, जिससे टेक्स्ट और आइकॉन ज़्यादा साफ दिखेंगे। आप इन दोनों मोड्स का लाइव प्रीव्यू भी देख सकते हैं।

यह अपडेट क्यों ज़रूरी है?
पहले या तो पारदर्शिता पूरी तरह बंद करनी पड़ती थी या फिर ज्यादा ट्रांसपेरेंट स्क्रीन से पढ़ने में मुश्किल होती थी। अब Apple ने बीच का रास्ता दिया है जहाँ न ज़्यादा पारदर्शी, न पूरी तरह सॉलिड लेकिन एक बैलेंस्ड ऑप्शन मिलेगा।
किन iPhones में मिलेगा यह फीचर?
यह फीचर iOS 26.1 या उससे नए वर्ज़न वाले iPhones में मिलेगा जैसे iPhone 13, 14, 15 सीरीज़ आदि। अगर आपका iPhone अपडेट दिखा रहा है, तो तुरंत Software Update कर लें।
Apple का यह छोटा-सा बदलाव यूज़र एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। अब आपकी स्क्रीन न सिर्फ खूबसूरत दिखेगी बल्कि पढ़ने में भी आसान होगी।
यह भी पढ़ें: Instagram Stories को Meta AI से ऐसे करें एडिट, पाएं नया और स्टाइलिश लुक










