---Advertisement---

iPhone यूज़र्स ध्यान दें! Apple ला रहा है Siri का सबसे स्मार्ट अवतार, AI से बदलेगा पूरा एक्सपीरियंस

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iPhone

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

एप्पल जल्द ही अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.4 लेकर आने की योजना बना रहा है। हालिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली है कि, कंपनी फरवरी के आखिरी हफ्ते में iOS 26.4 का पहला डेवलपर बीटा वर्जन लॉन्च कर सकता है। जी हां, अगर ऐसा होता है, तो इसके कुछ समय बाद पब्लिक बीटा वर्जन भी जारी हो सकता है, जो फरवरी के एन्ड में या फिर मार्च की शुरुआत में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि इस अपडेट की सबसे अच्छी बात यह है कि, ये Siri का अभी तक का नया और सबसे ज्यादा स्मार्ट वर्जन है। एप्पल ने Siri के इन नए फीचर्स की पहली झलक WWDC 2024 में शो की थी और शुरुआत में इन्हें iOS 18 के साथ योजना बनाई गई थी। लेकिन बाद में कंपनी ने इसके रोलआउट को इंकार कर दिया। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि लंबे इंतजार के बाद ये फीचर्स iOS 26.4 अपडेट में आ सकते हैं।

पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी Siri

रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी दी गई है कि iPhone iOS 26.4 के साथ आने वाली नई Siri पहले से काफी ज्यादा समझदार और यूजफुल होगी। इसमें Personal Context नाम का एक बड़ा फीचर भी जोड़ा जा सकता है।

दरअसल इस फीचर से Siri आपके मैसेज, ईमेल और नोट्स जैसी पर्सनल जानकारी में से जरूरी चीजें ढूंढकर आपको जानकारी देगी। साफ शब्दों में देखा जाए तो, आप Siri से किसी पुराने मैसेज या नोट में सेव की गई जानकारी ढूंढने के लिए भी कह सकते हैं और यह उसे मिनटों में खोज देगी।

iPhone

Siri समझ सकेगी स्क्रीन पर क्या है…

इतना ही नहीं इस बड़े अपडेट के बाद एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि, iPhone में आपको On-screen awareness फीचर भी मिल जाएगा। जिसकी सहायता से Siri आपके डिवाइस की स्क्रीन पर चल रही हर एक चीज को आसानी से समझ पाएगी और उसी के मुताबिक काम भी कर सकेगी। इससे यूजर को बार-बार कमांड समझाने की भी जरूरत नहीं होगी और काम ज्यादा आसान होगा।

लेखक की राय

iOS 26.4 अपडेट Apple यूजर्स के लिए काफी बड़ा और इंतजार के लायक नजर आता है।
नई Siri फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल अनुभव देने का वादा करती है।
iPhone अगर ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस सही तरह से काम करता है, तो यूजर एक्सपीरियंस काफी बदल सकता है।
कुल मिलाकर यह अपडेट iPhone को और ज्यादा इंटेलिजेंट बनाने की दिशा में अहम कदम होगा।

यह भी पढ़ें: Blackview Xplore 1 ने सबको चौंकाया! नेटवर्क नहीं फिर भी कॉलिंग, 20000mAh बैटरी और 16GB RAM

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment