---Advertisement---

200MP कैमरा + 7600mAh बैटरी! iQOO 15R 5G Snapdragon चिपसेट के साथ मचाएगा तहलका

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO 15R

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iQOO 15R 5G Launch: पिछले साल iQOO ने अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 15 मार्केट में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद अब कंपनी ने अपने एक और अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज कर दिया है। जी हां, जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी अपनी iQOO 15 सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है।

वहीं, कंपनी टॉप-एंड स्मार्टफोन के बाद अब iQOO 15R के नाम से अपना अगला डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रहा है। वहीं, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस को टीज करना स्टार्ट कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से…

टीजर पोस्ट में दिखा डिजाइन

दरअसल iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने एक पोस्ट के जरिए इस फोन को टीज किया है। इसी के साथ ही इस पोस्ट में यह भी लिखा है कि ‘Power that fits just right’। साथ ही टीजर पोस्ट में फोन के पिछले डिजाइन को भी दिखाया गया है जिसमें चेकर पैटर्न, मेटल फ्रेम और डुअल रियर कैमरा देखने को मिल रहा है।

iQOO 15R में मिल सकते हैं ये फीचर्स

टीजर पोस्ट में फोन का डिजाइन iQOO Z11 Turbo जैसा लग रहा है, जिसे इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। इसलिए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस डिवाइस में 6.59-इंच का 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ही इस फोन में आपको Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट भी मिल सकता है।

iQOO 15R

200MP रियर कैमरा और बड़ी बैटरी

इतना ही नहीं इस डिवाइस में आपको 200MP का रियर कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में आपको इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी जाएगा। जबकि, इस फोन को IP68 + IP69 की रेटिंग दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 7600mAh बैटरी भी मिल सकती है।

iQOO 15R कब तक होगा लॉन्च?

अन्य iQOO स्मार्टफोन्स की तरह अपकमिंग iQOO 15R को भी आप iQOO इंडिया ऑनलाइन स्टोर के अलावा Amazon.in से आसानी से खरीद पाएंगे। संभावना यह भी है कि, यह फोन फरवरी में मार्केट के पेश किया जा सकता है और हमें जल्द ही फोन की लॉन्च डेट सहित अन्य जानकारी भी मिल सकती हैं।

लेखक की राय

iQOO 15R को देखकर लगता है कि कंपनी फ्लैगशिप फीचर्स को थोड़ा किफायती सेगमेंट में लाने की तैयारी में है। दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी इसे पावर यूजर्स के लिए खास बना सकते हैं। अगर कीमत संतुलित रखी गई, तो यह फोन प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सावधान! लाखों Android यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की गंभीर चेतावनी, तुरंत करें ये जरूरी काम

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment