---Advertisement---

सुनो सुनो सुनो! iQOO 15R आ रहा है भारत में, 7,600mAh बैटरी के साथ मचाएगा बवाल

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO 15R

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iQOO 15R launch: चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत के बाजारों में पेशकिया जाएगा। देखा जाए तो, ये फोन पिछले साल लॉन्च की गई iQOO 15 सीरीज में शामिल होगा। आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से यह भी जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी।

iQOO 15R कब होगा लॉन्च ?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में iQOO ने यह जानकारी दी है कि, इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी यूजर्स को मिल जाएगी। कंपनी का यह भी दावा है कि भारत में इतनी बड़ी बैटरी के साथ ये फोन स्लिम होने वाला है।

वहीं, iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इसका डिजाइन बड़ी बैटरी के बावजूद हाथ में हल्का लगने के लिए बनाया गया है। देश में iQOO 15R को 24 फरवरी को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 55,000 रुपये से कम हो सकता है।

iQOO 15R प्रोसेसर

iQOO 15R में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 का प्रयोग किया गया है। हैरानी कि बात यह है कि, इसे AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख से ज्यादा का प्वाइंट मिला है। जानकारी के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन को Dark Knight और Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है।

iQOO 15R

OpenCL टेस्ट में इसे 7,687 प्वाइंट का स्कोर मिला है। उम्मीद यह भी है कि, ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड हो सकता है। यह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन होगा। लेकिन जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इसके प्रोसेसर और अन्य स्पेसिफिकेशंस से यह संकेत मिल रहा है।

iQOO Z11 Turbo features

iQOO Z11 Turbo में यूजर्स को 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। हालांकि, ये डिवाइस 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स से लैस है। खास बात यह है कि,इस स्मार्टफोन में 3 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU दिया गया है। हालांकि, ये फोन Android 16 पर आधारित है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K AMOLED (1260 × 2750 पिक्सल)
रिफ्रेश रेट144Hz
कलर सपोर्ट1.07 बिलियन कलर्स
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (3nm ऑक्टाकोर)
GPUAdreno 829
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16
UIOriginOS 6
रियर कैमरा200MP (f/1.88) प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा32MP
वीडियो रिकॉर्डिंग4K वीडियो सपोर्ट
बैटरी7,600mAh
फास्ट चार्जिंग100W वायर्ड
सिक्योरिटी3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
खास बातदमदार बैटरी + फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस

जो OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया मिल जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iQOO Z11 Turbo के कैमरा 4K रिजॉल्यूशन पर वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

इस फोन को जो चीज सबसे खास बनाती है वो है 7,600 mAh की बड़ी बैटरी जो 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

लेखक की राय

iQOO 15R बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश करता है।
Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप लेवल अनुभव देने का दम रखता है। 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग इसे पावर यूज़र्स के लिए खास बनाती है।
कुल मिलाकर, iQOO 15R भारतीय बाजार में प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 पर मेगा प्राइस कट! Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा अब तक का सबसे सस्ता ऑफर

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment