---Advertisement---

होगा iQOO Z11 जल्द लॉन्च 9,020mAh बैटरी के साथ, दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO Z11

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का iQOO Z11 अगले सप्ताह पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी साझा कर दी है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज में iQOO Z11 के साथ iQOO Z11x को भी लाया जाएगा। भारत में हाल ही में iQOO Z11x को लॉन्च किया गया है।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि, आईकू Z11 और iQOO Z11x को 26 मार्च को चीन में पेश किया जाएगा। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। यह 165 Hz गेमिंग डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होने वाला है। iQOO Z11 में 6.83 इंच 1.5K OLED स्क्रीन हो सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज हो सकती है।

iQOO Z11 Price

आईकू Z11 में Android 16 पर आधारित है जो OriginOS 6 पर काम कर सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। देखा जाए तो, इस सीरीज के चीन में लाए जाने वाले iQOO Z11x के स्पेसिफिकेशंस भारत में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं। देश में हाल ही में इस स्मार्टफोन की बिक्री स्टार्ट हो चुकी है।

इस स्मार्टफोन के 6GB के RAM और 128GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB + 128GB का 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट का कीमत 22,999 रुपये है। iQOO Z11x को Prismatic Green और Titan Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

iQOO Z11x 5G Features

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में आपको 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल मिल जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं ये फोन Android 16 पर बेस्ड है जो कि OriginOS 6 पर काम करता है।

iQOO Z11

iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा दिया गया है। वहीं इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

लेखक की राय

iQOO की यह Z11 सीरीज बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में काफी आक्रामक नजर आ रही है, खासकर 9,020mAh बैटरी इसे अलग बनाती है।
165Hz डिस्प्ले और Dimensity 8500 चिपसेट गेमिंग यूजर्स के लिए इसे एक दमदार विकल्प बना सकते हैं।
वहीं Z11x बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और संतुलित फीचर्स के साथ वैल्यू फॉर मनी डिवाइस लगता है।
अगर कंपनी सही प्राइसिंग रखती है, तो यह सीरीज मार्केट में काफी हलचल मचा सकती है।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment