Lava बहुत जल्द भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसी के साथ कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Lava Bold 2 5G को इसी हफ्ते भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है।
माइक्रोसाइट के मुताबिक, इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है और कैमरा मॉड्यूल एक रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड के अंदर दिया गया है। फिलहाल फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज और बैटरी जैसी पूरी स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई हैं।
Lava Bold 2 5G कब होगा लॉन्च ?
Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार, Lava Bold 2 5G को भारत में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे मार्केट में पेश किया जाएगा। टीजर इमेज में फोन का फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल नज़र आ रहा है। इसके साथ ही इस डिवाइस के दाईं तरफ आपको पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन भी देखने को मिल जाएगा। कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल कैमरा और LED फ्लैश देखने को मिलते हैं, हालांकि कैमरा सेंसर के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।
Lava Bold 2 5G Features
इतना ही नहीं, माइक्रोसाइट से यह भी जानकारी मिली है कि, फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। जिससे यूजर्स बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए फोन को आसानी से अनलॉक कर पाएंगे। इसके अलावा इस फोन के सेंटर में होल पंच कटआउट वाला डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल दिखाई देते हैं, हालांकि नीचे की तरफ चिन थोड़ा मोटा नजर आता है।

Lava Bold 2 5G कीमत
जानकारी के अनुसार, Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold 5G का सक्सेसर होगा। देखा जाए तो, कंपनी ने Lava Bold 5G को भारत में अप्रैल 2025 में पेश किया था। उस समय फोन की स्टार्टिंग प्राइस 10,499 रुपये थी जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए थी। लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च होने में कुछ दिन का समय बचा है, ऐसे में हम जल्द अमेजन माइक्रोसाइट के नए स्पेसिफिकेशन्स के साथ अपडेट होने की उम्मीद करते हैं।
लेखक की राय
Lava जल्द ही भारतीय बाजार में Lava Bold 2 5G पेश करने वाला है, जो अपने प्रीवियस मॉडल का सक्सेसर होगा। फोन का डिजाइन फ्लैट फ्रेम और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है, और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी मिलेंगी।
लॉन्च की तारीख 13 मार्च तय की गई है, जिससे यूजर्स इसे अमेज़न पर खरीद सकेंगे। कीमत के मामले में यह अपने पुराने मॉडल के करीब ही रहने की संभावना है, जो इसे बजट में आकर्षक विकल्प बनाता है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स














