Motorola का फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि, Motorola Edge 50 Pro की कीमत में कटौती देखने को मिली है। बता दें कि, फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में आप इस फोन को अब तक की सबसे कम कीमत में अपने घर ला सकते हैं।
खास बात यह है कि, 14,000 का बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है। यह फोन 12GB रैम और 125 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाएगा। वहीं इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली हुई। जिससे आपका फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। तो चलिए जानते Motorola Edge 50 Pro ऑफर के बारे में …
कीमत
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन तगड़ा फोन है। इसी के साथ यह आपको दो वेरिएंट के साथ मार्केट में मिल जाएगा। जो कि 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB है।बता दें कि, इस फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपए है। वहीं इस सेल में इस फोन की कीमत 27,999 रुपए हो गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह स्मार्टफोन आपको चार कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा। जिसमें ब्लैक ब्यूटी, केनील बे, लक्स लेवेंडर और मूनलाइट पर्ल शामिल है।बता दें कि, अगर आप इस फोन को अभी खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक और EMI ऑफर मिल जाएगा।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक चलने वाला है तो इस ऑफर को अपने हाथ से न जाने दे और इसका लुफ्त उठाए।
Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स
Motorola Edge 50 Pro फोन में आपको 6.7 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इतना ही नहीं इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं।बता दें कि, इसमें आपको 12GB रैम और 256 GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा।
| फ़ीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| रैम और स्टोरेज | 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
| IP रेटिंग | IP68 (पानी और धूल से सुरक्षा) |
| बॉडी डिजाइन | अल्युमिनियम फ्रेम और प्रीमियम क्लास डिज़ाइन |
| मुख्य कैमरा सेटअप | 50MP (मुख्य) + 10MP + 13MP |
| फ्रंट कैमरा | 50MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी क्षमता | 4500mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
| वायरलेस चार्जिंग | 50W वायरलेस चार्जिंग |
| रिवर्स चार्जिंग | 10W रिवर्स वायर चार्जिंग |
वहीं फोन में आपकी सुरक्षा को बनाए रखने के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिल जाएगा। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है, जिससे कि आपका यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहने वाला है। फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको अल्युमिनियम फ्रेम और प्रीमियम क्लास का डिजाइन मिल जाएगा।
Motorola Edge 50 Pro फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा और इसी के साथ 10 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के आपको दो अन्य कमरे दिए जा रहे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बात की जाए, बैटरी की तो 4500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 125 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं यह 50 वॉट वायरलेस और 10 वॉट रिवर्स वायरिंग चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: CMF Watch 3 Pro: बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च











