---Advertisement---

Motorola Edge 70 भारत में जल्द एंट्री को तैयार, दमदार बैटरी के साथ मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Motorola Edge 70

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Motorola 2026 में अपनी Edge सीरीज का पहला स्मार्टफोन, Motorola Edge 70 Fusion पेश करने की योजना बना रहा है। वहीं, हैंडसेट अब Flipkart पर आ गया है, जिससे इसका नाम और कलर ऑप्शन पर मुहर लग गई है। इतना ही नहीं, भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

नई लीक हुई मार्केटिंग इमेज से प्रोसेसर और मेमोरी कॉन्फिगरेशन समेत खास स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला है। हालांकि, मोटोरोला ने ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन लीक से लगातार पता चलता है कि डिवाइस जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion के संभावित कलर ऑप्शन और फीचर्स

Flipkart ऐप पर एक नए टीजर से यह जानकारी मिली है। हालांकि 23 फरवरी को और भी डिटेल्स सामने आ सकती है। टीजर में डिजाइन पर फोकस और बड़ी बैटरी की तरफ भी इशारा किया गया है। टीजर इमेज में ब्लू सर्फ, कंट्री एयर और सिल्हूट जैसे Pantone क्यूरेटेड शेड्स में लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश दिख रही है। लिस्टिंग में ये भी मेंशन किया गया है- ‘एक लेंस जो वो कैप्चर करता है जो दूसरे नहीं कर पाते,’। ये 50-मेगापिक्सल के Sony Lytia प्राइमरी कैमरे पर जोर देता है।

पिछली लीक से यह पता चलता है कि फोन ब्लू सर्फ, कंट्री एयर, ओरिएंट ब्लू, स्पोर्टिंग ग्रीन और सिल्हूट कलर ऑप्शन में देखने को मिल सकता है। इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 रेटिंग होने की भी उम्मीद है।

Motorola Edge 70

इस बीच, YTechB की एक रिपोर्ट में शेयर की गई नई लीक मार्केटिंग इमेज से यह जानकारी मिली है कि, Motorola Edge 70 Fusion Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इमेज से 12GB रैम कन्फर्म होती है और 8GB वेरिएंट के भी आने की उम्मीद है।

फीचरडिटेल (संभावित)
लॉन्च टीजरFlipkart ऐप पर टीजर लाइव
संभावित डिटेल्स डेट23 फरवरी को और जानकारी आने की उम्मीद
चिपसेटSnapdragon 7s Gen 4
रैम12GB (लीक इमेज से कन्फर्म), 8GB वेरिएंट भी संभव
स्टोरेजआधिकारिक जानकारी का इंतजार
डिस्प्ले6.78-इंच क्वाड कर्व्ड OLED
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले प्रोटेक्शनकॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i
रियर कैमरा50MP Sony Lytia प्राइमरी सेंसर + ट्रिपल कैमरा सेटअप
फ्रंट कैमरा32MP सेल्फी कैमरा
बैटरी7,000mAh (संभावित)
फास्ट चार्जिंग68W सपोर्ट
डिजाइनलेदर-इंस्पायर्ड फिनिश, कर्व्ड एज, टेक्सचर्ड बैक
कैमरा मॉड्यूलराउंडेड कॉर्नर्स वाला उठा हुआ स्क्वायर मॉड्यूल
बटन प्लेसमेंटदाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन
डिस्प्ले डिजाइनपतले बेजल, सेंटर होल-पंच
कलर ऑप्शनब्लू सर्फ, कंट्री एयर, ओरिएंट ब्लू, स्पोर्टिंग ग्रीन, सिल्हूट
डस्ट/वॉटर रेजिस्टेंसIP68 और IP69 (उम्मीद)

Motorola Edge 70 Fusion में कर्व्ड एज के साथ एक स्लिम प्रोफाइल और सेंटर में मोटोरोला लोगो के साथ एक टेक्सचर्ड बैक पैनल होने की उम्मीद जताई जा रही है। राउंडेड कॉर्नर्स वाला थोड़ा उठा हुआ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल भी ऊपर बाईं ओर दिखाई देगा। वहीं, इसमें LED फ्लैश के साथ तीन कैमरा कटआउट भी दिया गया है। हैंडसेट में एक कर्व्ड मेटैलिक फ्रेम भी लगा हुआ है, जिसके दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। फ्रंट में पतले बेजल वाला एक कर्व्ड डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए एक सेंटर्ड होल पंच दिखता है।

Motorola Edge 70 Fusion में यूजर्स को 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। इसी के साथ 6.78-इंच का क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड होगा। इतना ही नहीं, कैमरा डिपार्टमेंट में, आपको 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। मोटोरोला में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

लेखक की राय

Motorola Edge 70 Fusion कागज पर काफी दमदार नजर आ रहा है। 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक बना सकते हैं। अगर कंपनी इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखती है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित हो सकता है। अब सबकी नजर आधिकारिक लॉन्च और कीमत पर टिकी है।

यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment