---Advertisement---

Motorola Signature अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स से मचाएगा धूम

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Motorola Signature

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Motorola Signature स्मार्टफोन भारत में जनवरी के महीने में लॉन्च कराया जाएगा। आप सभी को बता दें कि, इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर शो हो रही hm जिससे यह पता चल रहा है कि, ये फोन काफी शानदार और प्रीमियम है। इतना ही नहीं, इस फोन में फैब्रिक-फिनिश वाला रियर पैनल और पतले बेजल वाला फ्लैट डिस्प्ले की पुष्टि होती है।

मोटोरोला ने फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस के साथ-साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस समेत एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर का भी संकेत दिया है। इतना ही नहीं, ये फोन एक पॉपुलर बेंचमार्किंग साइट पर भी नज़र आ रहा है।

भारत में 7 जनवरी, 2026 को लॉन्च होगा

X पर एक पोस्ट में, कंपनी ने यह जानकारी दी है कि, Motorola Signature स्मार्टफोन को 7 जनवरी, 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। देखा जाए तो, इस फोन को एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर बताया जा रहा है और हैंडसेट की लाइव Flipkart माइक्रोसाइट इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किए बिना, इसके डिजाइन से जुड़ी कुछ डिटेल्स दिखाती है।

देखा जाए तो , मोटोरोला सिग्नेचर के रियर पैनल पर आपको फैब्रिक फिनिश देखने को मिलेगी। इसी के साथ इसके हैंडसेट में एक फ्लैट डिस्प्ले भी मिलेगा, जिसमें एक जैसे, पतले बेजल और फ्रंट कैमरे के लिए बीच में होल-पंच स्लॉट देखने को मिलेगा। जबकि, राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होगा। देखा जाए तो, लेफ्ट में आपको एक और बटन मिलेगा, जो कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है या AI एक्सेस या दूसरे फंक्शन्स के लिए कस्टमाइजेबल शॉर्टकट Key के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Motorola Signature

मोटोरोला ने अपकमिंग सिग्नेचर हैंडसेट के लिए रियर कैमरा मॉड्यूल का भी खुलासा किया है। वहीं, एक टीजर इमेज से यह पता चलता है कि फोटोग्राफी के लिए, कई टॉप-एंड मॉडल्स की तरह, स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर होगा।

Motorola Signature फीचर्स

बता दें कि, Motorola Signature को पहले Geekbench पर नजर आया था। जो सिंगल कोर में 2,854 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 9,411 पॉइंट्स पाया था। लिस्टिंग में 3.80GHz पर दो कोर और 3.32GHz पर छह कोर वाले CPU के साथ-साथ Adreno 829 GPU दिखाया गया, जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ओर संकेत करता है। जिसमें 16GB रैम और आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के लिए सपोर्ट का भी खुलासा हुआ है।

फीचरविवरण
स्मार्टफोन मॉडलMotorola Signature
बेंचमार्क प्लेटफॉर्मGeekbench
सिंगल-कोर स्कोर2,854
मल्टी-कोर स्कोर9,411
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (संभावित)
CPU कॉन्फ़िगरेशन2 कोर @ 3.80GHz, 6 कोर @ 3.32GHz
GPUAdreno 829
RAM16GB
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 (आउट ऑफ द बॉक्स)
स्टायलस सपोर्टहां
कलर ऑप्शन्स (लीक)कार्बन, मार्टिनी ऑलिव
रियर कैमरा सेटअपट्रिपल कैमरा
प्राइमरी कैमरा50MP Sony Lytia सेंसर
कैमरा फीचर्सOIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन)

पिछली लीक से यह भी पता चलता है कि Motorola Signature स्टायलस सपोर्ट के साथ, कार्बन और मार्टिनी ऑलिव कलर ऑप्शन में आ सकता है। जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ एक प्राइमरी Sony Lytia सेंसर शामिल है।

लेखक की राय

Motorola Signature पहली नज़र में एक सच्चा प्रीमियम स्मार्टफोन लगता है। फैब्रिक फिनिश डिज़ाइन, पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 जैसे फ्लैगशिप प्रोसेसर इसे हाई-एंड सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं। अगर कैमरा परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर मोटोरोला सही फोकस रखता है, तो यह फोन प्रीमियम यूज़र्स के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A06 5G: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन ₹9,000 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment