---Advertisement---

Nothing Phone 4a: लॉन्च से पहले धमाका! ₹30,000 में मिल सकते हैं हाई-एंड फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Nothing Phone 4a Pro

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Nothing Phone 4a को लेकर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चर्चा जोरो शोरो से चल रही है। वहीं, इस फोन में बजट के हाई-एंड फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। BIS सर्टिफिकेशन में फोन की मौजूदगी के बाद इसके भारत लॉन्च की उम्मीदें और भी मजबूत हो गई हैं।

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में दस्तक दे सकता है। कीमत और स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए यह Nothing का अब तक का सबसे वैल्यू-फॉर-मनी फोन साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं फोन के लीक्स के बारे में…

Nothing Phone 4a का नया डिजाइन क्या होगा खास

Nothing Phone 4a के डिजाइन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें फ्रेश अप्रोच अपना सकती है। लीक्स के मुताबिक, फोन के रियर पैनल पर अलग-अलग शेप और पैटर्न देखने को मिलेगा। जो Nothing की यूनिक पहचान को और भी बेहतरीन बनाएगा। हालांकि अभी तक फोन के पूरे डिजाइन को लेकर कोई आधिकारिक रेंडर सामने नहीं आया है।

फिर भी ट्रांसपेरेंट स्टाइल और ग्लिफ लाइटिंग जैसे एलिमेंट्स की झलक मिलने की संभावना की जा रही है। कुल मिलाकर, डिजाइन के मामले में यह फोन यूथ और टेक लवर्स को टारगेट कर सकता है।

कैमरा सेटअप में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

Nothing Phone 4a के कैमरा सेक्शन को इस बार काफी मजबूत बताया जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस कैमरा कॉम्बिनेशन के साथ Nothing Phone 4a फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बन सकता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी होगी पावरफुल

Nothing Phone 4a

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Nothing Phone 4a में आपको 6.82 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिसमें, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक मिलने की संभावना है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और भी ज्यादा स्मूथ एक्सपीरियंस हो जाएगी। जानकारी यह मिली है कि, परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट लॉन्च हो सकता है।

भारत में कब होगा लॉन्च

बता दें कि, इस फोन को भारत में फरवरी में कभी भी पेश किया जा सकता है। BIS सर्टिफिकेशन में नजर आने के बाद इसके जल्द कि चर्चा तेज हो गई है। बात करें कीमत की तो, फोन को ₹25,999 से ₹30,000 कीमत सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कीमत को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

लेखक की राय

Nothing Phone 4a अब तक के लीक्स के आधार पर मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार नजर आता है। प्रीमियम डिजाइन, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा सेटअप और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर इसे खास बनाते हैं। अगर कंपनी आक्रामक कीमत के साथ इसे लॉन्च करती है, तो यह यूथ और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च की VoWiFi सेवा, अब बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment