---Advertisement---

OnePlus 13 के ट्रिपल 50MP कैमरा फोन पर ₹10,000 का बड़ा डिस्काउंट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oneplus Turbo 6

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी OnePlus का नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो, यह ख़बर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ई-कॉमर्स साइट पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि, ये छूट कहीं और नहीं बल्कि, अमेजन पर मिल रहा है। इतना ही नहीं आप आधिकारिक वनप्लस साइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

वनप्लस के इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। जिससे आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं। इसके अलावा आप पुराना फोन एक्सचेंज में देकर भी अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको OnePlus 13 पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 13 Price & Offers

OnePlus 13 काफी शानदार स्मार्टफोन है। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत इस प्रकार है। जैसे कि,12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 63,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जनवरी में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बात करें, बैंक ऑफर की तो HDFC Bank और Axis Bank कार्ड से इस फोन का भुगतान करने पर आपको 4000 रुपये डिस्काउंट मिल जाएगा।

विवरणकीमत / ऑफर
लॉन्च कीमत (12GB/256GB)₹69,999
एमेज़न लिस्टेड कीमत₹63,999
बैंक डिस्काउंट (HDFC / Axis Bank)₹4,000
प्रभावी कीमत (बैंक ऑफर के बाद)₹59,999
एक्सचेंज ऑफरअधिकतम ₹44,350 तक
एक्सचेंज ऑफर की शर्तफोन की कंडीशन पर लाभ निर्भर

जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 59,999 रुपये हो जाएगी। जबकि, एक्सचेंज में पुराना या मौजूदा फोन देने पर आपको 44,350 रुपये तक बचत मिल जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।

OnePlus 13 Specifications

OnePlus 13 में आपको 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। खास बात यह है कि, इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है।

OnePlus 13
फीचरविवरण
डिस्प्ले6.82 इंच क्वाड HD+ LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले
रेजोल्यूशन1440×3168 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस4500 निट्स
प्रोसेसरऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS
रियर कैमरा सेटअप50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा32MP
डाइमेंशन162.9 × 76.5 × 8.9 mm
वजन213 ग्राम

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 13 के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा जबकि, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 213 ग्राम है।

लेखक की राय

OnePlus 13 अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, शानदार डिस्प्ले और दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ फ्लैगशिप कैटेगरी में एक बेहतरीन विकल्प है। अमेजन पर मिल रहा डिस्काउंट इसे और भी किफायती बना देता है, खासकर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ। इसका कैमरा सेटअप और 4500 निट्स ब्राइटनेस इसे फोटोग्राफी और आउटडोर यूज़ के लिए बेहतर बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट फोन है जो टॉप-क्लास परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Zoom में गंभीर सुरक्षा खामी: हैकर्स को मिल सकती है मीटिंग्स तक पहुंच

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment