---Advertisement---

OnePlus 15T में 8,000 mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus 15T

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15T के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से यह जानकारी मिली है कि, यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए मार्केट में लाया जा सकता है जिन्हें बेहतर परफॉर्मेस के साथ स्मॉल डिस्प्ले अच्छा लगता है। पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए OnePlus 13T की यह जगह लेगा।

OnePlus 15T फीचर्स

OnePlus की कम्युनिटी लीड Shuai Lan की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में यह बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में पेश किया जाएगा। चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने OnePlus 15T के लॉन्च के लिए कंपनी के इनवाइट को शेयर किया है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने चीन में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15T में यूजर्स को 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 हो सकता है।

OnePlus 15T Battery

इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 7,000 mAh से 8,000 mAh तक की बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। इसकी बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।

OnePlus 15T

OnePlus 15T में मैट्रिक्स स्टाइल कैमरा लेआउट भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

OnePlus 13T फीचर्स

OnePlus 13T में आपको 6.32-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट देखने को मिल जाएगा। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU मिलेगा। OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है।

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,260 mAh की बैटरी है 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,400mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।

लेखक की राय

Samsung की S26 सीरीज बैटरी और कैमरा अपग्रेड के साथ प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है।
फ्री स्टोरेज अपग्रेड जैसे ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यदि लीक स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो यह सीरीज 2026 की बड़ी लॉन्च में शामिल हो सकती है।
अब नजर ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट पर है, जहां सभी सस्पेंस से पर्दा उठेगा।

यह भी पढ़ें: Lava Yuva Star 3 लॉन्च: 8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ कीमत ₹7,500 से भी कम!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment