OnePlus Ace 6 Pro Max: OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को हाल ही में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है। जानकारी के अनुसार, वनप्लस अपने इन दोनों फोन को बहुत जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा कंपनी एक Max फोन लॉन्च करने की योजना में है। जिसमें 8000mAh की बैटरी मिल सकती है।
इसके अलावा OnePlus Ace 6 Pro Max फोन में आपको 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिलेगा। वहीं, वनप्लस के इस फोन को हाल ही में स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर वनप्लस के इस फोन के कुछ फीचर्स रिवील किए गए हैं।
वनप्लस का यह फोन OnePlus Ace 6 Pro Max के नाम से मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन की जानकारी Smart Pikachu नाम के यूजर ने पोस्ट कर के दी है। इस फोन को 12GB और 16GB LPDDR5x Ultra रैम के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 256GB, 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि, वनप्लस का पहला ऐसा फोन होगा, जो अनरिलीज्ड Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ नजर आएगा। इसी के साथ कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह भी जानकारी दी है कि, इस प्रो मैक्स फोन को तीन कलर ऑप्शन – इलेक्ट्रिक पर्पल, फ्लैश ब्लैक और शैडो ग्रीन में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus Ace 6 Pro Max: मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!

OnePlus Ace 6 Pro Max को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा OnePlus Ace 6 Turbo को भी लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के इस प्रो मैक्स मॉडल में आपको 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में आपको 165Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ ही, यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
OnePlus Ace 6 Pro Max के कैमरे की बात करें तो इस फोन के बैक में आपको 50MP का मेन OIS प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। वनप्लस अपने इस प्रीमियम फोन में अल्ट्रासोनिक-इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है। इतना ही, फोन में आपको डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC, जैसे कनेक्टिविटी के कई फीचर्स मिल जाएंगे। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा।
लेखक की राय
OnePlus जल्द ही Ace 6 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें 8000mAh बैटरी, 16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह फोन अनरिलीज्ड Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 6.7 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है। कैमरे के लिए 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Google और Epic गेम्स के बीच बड़ा समझौता, अब बदलेगा Play Store












