---Advertisement---

OnePlus Nord 6 Launch से पहले बड़ा खुलासा: 9000mAh बैटरी और पावरफुल फीचर्स के साथ करेगा एंट्री

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus Nord 6

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OnePlus भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 के साथ अपनी Nord लाइनअप को और भी ज्यादा आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। देखा जाए तो, इसके साथ TDRA, GCF और SIRIM जैसे विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी इसे देखा जा चुका है।

अब हाल ही में OnePlus ने अपनी Turbo 6 सीरीज को चीनी बाजार में पेश कर दिया है। जिसमें OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V भी शामिल हैं। खास बात यह है कि, ये दोनों ही डिवाइस मिड रेंज सेगमेंट के साथ नजर आएगा। जिनमें सबसे बड़ी खूबी के तौर पर 9,000mAh की बैटरी दी गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, वनप्लस इन स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत और ग्लोबल स्तर पर Turbo 6 और Turbo 6V पर बेस्ड OnePlus Nord 6 और Nord CE 6 को लेकर मार्केट में आ सकता है। तो चलिए जानते हैं OnePlus के Nord स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…

देखने को मिलेगा बदलाव ?

GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Nord 6 मलेशिया में SIRIM, यूएई में GCF और TDRA समेत कई ग्लोबल सर्टिफिकेशन पा चुका है, जिससे यह सुझाव मिलता है कि OnePlus Nord 6 ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने की कहीं न कहीं तैयारी कर रहा है। हालांकि, OnePlus के तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन OnePlus ने पहले कई बार अपनी टर्बो सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में रीब्रांडेड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है, जिसमें सिर्फ थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है।

OnePlus Nord 6 कब होगा पेश

जैसे कि OnePlus Nord 6 अब तक कई रीजन में अप्रूवल पा चुका है, जिससे यह पता चलता है कि कुछ हफ्तों या महीने में कंपनी चीजों का खुलासा कर देगी। OnePlus Nord 5 बीते साल जुलाई में मार्केट में पेश किया गया था, लेकिन इस साल इस जल्दी लॉन्च करने की संभावना हैं।

OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)

OnePlus Nord 6 चीनी बाजार में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 पर आधारित होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बाजार में मौजूदा नॉर्ड लाइनअप में सबसे पावरफुल डिवाइस होने वाला है। खास बात यह है कि, इस फोन में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल जाएगा।

OnePlus Turbo 6

वहीं, OnePlus का आगामी स्मार्टफोन Android 16 के साथ मार्केट के नजर आएगा। Turbo 6 में 6.78 इंच की फुल HD+ फ्लैक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल जाएगी। जिसका 1272×2772 पिक्सल, 60Hz से 165Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

फीचरडिटेल
मॉडल बेसOnePlus Turbo 6 (China)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 4
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16
डिस्प्ले6.78-इंच FHD+ Flexible AMOLED
रेजोल्यूशन1272 × 2772 पिक्सल
रिफ्रेश रेट60Hz – 165Hz
पिक्सल डेंसिटी450 PPI
पीक ब्राइटनेस1800 निट्स
रैम16GB
स्टोरेज512GB (इनबिल्ट)
रियर कैमरा50MP वाइड + 2MP मोनोक्रोम
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी9,000mAh
फास्ट चार्जिंग80W SuperVOOC
5G सपोर्टहां
कनेक्टिविटीWi-Fi 7, Bluetooth, GPS, NFC, USB Type-C
वाटर/डस्ट रेटिंगIP66 + IP68 + IP69 + IP69K
लंबाई162.46 मिमी
चौड़ाई77.45 मिमी
मोटाई8.50 मिमी
वजन217 ग्राम

बात करें, कैमरा सेटअप की, तो इस स्मार्टफोन के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिल जाएगा। जबकि, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Turbo 6 में आपको 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि की शामिल किया गया है।

धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली हुई है। खास बात यह है कि, Turbo 6 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी का उपयोग किया गया है जो कि 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.46 मिमी, चौड़ाई 77.45 मिमी,मोटाई 8.50 मिमी और वजन 217 ग्राम है।

लेखक की राय

OnePlus Nord 6 अगर Turbo 6 के स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में लॉन्च होता है, तो यह Nord सीरीज़ का अब तक का सबसे पावरफुल फोन साबित हो सकता है। 9,000mAh की बैटरी, फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर और प्रीमियम डिस्प्ले इसे मिड-रेंज सेगमेंट में अलग पहचान दे सकते हैं। हालांकि कीमत निर्णायक होगी। OnePlus फैंस के लिए यह एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Jio का 28 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत 200 रुपये से भी कम; मिलेंगे ढेर सारे फायदे!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment