---Advertisement---

OnePlus का बड़ा ऐलान! 6 जनवरी को लॉन्च होगी OnePlus Turbo 6 सीरीज, वेरिएंट्स की पूरी डिटेल आई सामने

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus Turbo 6

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OnePlus ने अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज की लॉन्च डेट आखिरकार कंफर्म कर दिया है। जी हां, जानकारी के लिए बता दें कि, बीते कुछ हफ्तों से लगातार लीक और रिपोर्ट्स में रहने के बाद अब कंपनी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि, OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V को 8 जनवरी 2026 को मार्केट में पेश कर दिया जाएगा।

वहीं, लॉन्च से पहले ही OnePlus ने दोनों स्मार्टफोन्स के कई अहम डिटेल्स के बारे में जानकारी साझा कर दी है। जिससे यह साफ है कि यह सीरीज हाई परफॉर्मेंस, बड़े बैटरी बैकअप और फास्ट रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पर फोकस करेगी। खास बात यह है कि दोनों ही मॉडल्स में आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 मिलने की बात कही जा रही है, जो इन्हें आने वाले फ्लैगशिप-किलर सेगमेंट में मजबूत बनाती है।

Oneplus Turbo 6 & Turbo 6V में क्या है खास?

OnePlus ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है कि, Turbo 6 को कंपनी चार स्टोरेज वेरिएंट्स में मार्केट में उपलब्ध कराएगी। जिनमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB शामिल हैं। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह फोन Lone Black, Chasing Light Silver और Wilderness Green शेड्स में आएगा।

स्मार्टफोनरैम + स्टोरेज वेरिएंट्सकलर ऑप्शन्स
OnePlus Turbo 612GB + 256GB
12GB + 512GB
16GB + 256GB
16GB + 512GB
Lone Black
Chasing Light Silver
Wilderness Green
OnePlus Turbo 6V8GB + 256GB
12GB + 256GB
12GB + 512GB
Lone Black
Nova White
Fearless Blue

वहीं, दूसरी तरफ, OnePlus Turbo 6V को थोड़ा किफायती ऑप्शन के तहत मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जो 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इतना ही नहीं, इस फोन के कलर ऑप्शन्स में आपको Lone Black, Nova White और Fearless Blue देखने को मिल सकता है।

Oneplus Turbo 6 & Turbo 6V फीचर्स

डिस्प्ले को लेकर भी इन दोनों फोन्स में अंतर साफ दिखाई देखने को मिल रहा है। लेकिन, अभी तक बाकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, कुछ हालिया रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि, OnePlus Turbo 6 में आपको 6.78-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, Turbo 6V में यूजर्स को थोड़ा बड़ा 6.8-इंच का फ्लैट पैनल मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक सीमित रहेगा।

Oneplus Turbo 6

बात करें परफॉर्मेंस के बारे में तो, OnePlus Turbo 6 में तगड़ा प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है। लेकिन, Turbo 6V में यूजर्स को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसी के साथ कंपनी ने दावा किया है कि, इस दोनों ही स्मार्टफोन्स में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, Turbo 6 में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

फीचरOnePlus Turbo 6OnePlus Turbo 6V
डिस्प्ले साइज6.78-इंच फ्लैट डिस्प्ले6.8-इंच फ्लैट डिस्प्ले
डिस्प्ले रिजॉल्यूशन1.5K1.5K (उम्मीद)
रिफ्रेश रेट165Hz144Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 4Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित ColorOS 16Android 16 आधारित ColorOS 16
बैटरी9,000mAh (लीक)9,000mAh (लीक)
फास्ट चार्जिंग80W वायर्ड80W वायर्ड
रिवर्स चार्जिंग27W वायर्ड
रैम टाइपLPDDR5x
स्टोरेज टाइपUFS 4.1
फिंगरप्रिंट सेंसरइन-डिस्प्ले ऑप्टिकलइन-डिस्प्ले ऑप्टिकल
अन्य फीचर्सIR ब्लास्टर, प्लास्टिक फ्रेमIR ब्लास्टर, प्लास्टिक फ्रेम
डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंसIP68 / IP69IP68 / IP69
लॉन्च स्टेटसलॉन्च डेट अभी घोषित नहींलॉन्च डेट अभी घोषित नहीं

OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V दोनों ही स्मार्टफोन Android 16 के आधार पर बना है। जो ColorOS 16 पर काम करेगा। इसके अलावा, इनमें यूजर्स को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, प्लास्टिक फ्रेम और IP68/69 रेटिंग जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। उम्मीद यह जताई जा रही है कि, लॉन्च डेट करीब आने पर OnePlus इन फोन्स को लेकर और भी डिटेल्स शेयर कर सकता है।

लेखक की राय

OnePlus Turbo 6 सीरीज़ लॉन्च से पहले ही काफी उम्मीदें जगा रही है। 9,000mAh की बड़ी बैटरी, Android 16 और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे परफॉर्मेंस-फोकस्ड यूज़र्स के लिए खास बनाते हैं। Turbo 6 और Turbo 6V का अलग-अलग प्रोसेसर के साथ आना सही सेगमेंटेशन दिखाता है। अगर कीमत आक्रामक रही, तो यह सीरीज़ वाकई फ्लैगशिप-किलर साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अब बिना नेटवर्क भी चलेगा iPhone – जानिए 5 नए सैटेलाइट फीचर्स

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment