---Advertisement---

7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 GT, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo A6 GT

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Oppo ने बुधवार यानी बीते दिन 10 सितंबर 2025 को अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 GT को लॉन्च कर दिया है। वही इस नए स्मार्टफोन को कंपनी की नई A- सीरीज में शामिल किया जाएगा। बता दें कि, इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 ka इस्तेमाल किया गयाहै। इसमें 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसके साथ कंपनी ने Oppo A6i को भी पेश किया है।

Oppo A6 GT का प्राइस, उपलब्धता

जानकारी के लिए बता दें कि, Oppo A6 GT स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया है। इसे कई वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। बात करें कीमत की तो अगर आप 8GB के RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,000 रुपये) पड़ेगी।

जबकि, 12GB + 256GB की कीमत CNY 1,799 (लगभग 22,250 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,099 (लगभग 26,000 रुपये) का है। खास बात है कि, इस फोन को तीन कलर्स के साथ लॉन्च किया गया है। जो कि Streamer White, Colourful Pink और Rock Mist Blue है।

Oppo A6 GT के स्पेसिफिकेशंस

Oppo A6 GT स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच 1.5K (1,280 x 2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन मिल जाएगी। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट है। बात करें पीक ब्राइटनेस की तो वह 600 निट्स है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है।

image 63

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फीचरOppo A6 GTOppo A6 Pro
डिस्प्ले6.8 इंच 1.5K (1,280×2,800) AMOLED, 120Hz, 240Hz टच सैंपलिंग, 600 निट्स ब्राइटनेसजानकारी उपलब्ध नहीं
OSAndroid 15 आधारित ColorOS 15जानकारी उपलब्ध नहीं
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 3MediaTek Dimensity 7300
रियर कैमरा50MP वाइड-एंगल (OIS) + 2MP मोनोक्रोम50MP प्राइमरी + सेकेंडरी कैमरा
फ्रंट कैमरा32MP16MP
बैटरी7,000mAh, 80W Super Flash Chargeजानकारी उपलब्ध नहीं
कनेक्टिविटी4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-Cजानकारी उपलब्ध नहीं
ऑडियोजानकारी उपलब्ध नहींडुअल स्टीरियो स्पीकर्स
साइज163.13 × 77.58 × 7.7 mmजानकारी उपलब्ध नहीं
वज़न~198 ग्रामजानकारी उपलब्ध नहीं

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन मिल जाएंगे। जो कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। जैसे कि 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Oppo A6 GT स्मार्टफोन में आपको 7,000 mAh की बैटरी मिल जाएगी। जो 80 W Super Flash Charge को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.13 x 77.58 x 7.7 mm और भार लगभग 198 ग्राम का है।

वहीं इस सप्ताह की स्टार्टिंग में Oppo ने अपनी A-सीरीज में Oppo A6 Pro को चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है। Oppo A6 Pro में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं

यह भी पढ़ें: Flipkart GOAT Sale 2025 Live: iPhone 16, Galaxy S24 और बाकी बेस्ट डील्स यहां देखें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment