---Advertisement---

Oppo Find X9 पर बड़ी कटौती: 50MP कैमरा और 7025mAh बैटरी वाला फोन ₹5500 सस्ता

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OPPO

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी कोई शानदार प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट 70 हजार रुपये के पास है तो आपके लिए Oppo Find X9 एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, ये सेल कहीं और नहीं केवल विजय सेल्स पर चल रही है, जिसमें फोन काफी सस्ता मिल रहा है। ओप्पो का यह फोन 7025mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस शानदार फोन को आप कितने कीमत में खरीद सकते हैं।

Oppo Find X9 Offers & Price

Oppo Find X9 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 74,999 रुपये में मिल रहा है। बात करें बैंक ऑफर की तो, AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 5500 रुपये तक का कैशबैक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 69,499 रुपये हो जाएगी। देखा जाए तो, यह फोन लॉन्च कीमत से लगभग 5500 रुपये सस्ता मिल जाएगा।

डिटेलजानकारी
स्मार्टफोन मॉडलOppo Find X9
स्टोरेज वेरिएंट12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज
सेल प्लेटफॉर्मविजय सेल्स
मौजूदा कीमत₹74,999
बैंक ऑफरAXIS बैंक क्रेडिट कार्ड
कैशबैक डिस्काउंट₹5,500 तक
ऑफर के बाद कीमत₹69,499
लॉन्च कीमत से बचतलगभग ₹5,500

Oppo Find X9 Specifications

Oppo Find X9 में आपको 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल है, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, Oppo Find X9 स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 का इस्तेमाल किया गया है।

Oppo Find X9

जो ColorOS 16.0 पर काम करता है। Oppo Find X9 में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी 3.2 Gen 1, एनएफसी, जीपीएस और 5जी मिलता है। बैटरी बैकअप के मामले में Find X9 में 7,025mAh की बैटरी है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.59 इंच AMOLED
रेजोल्यूशन2760 × 1256 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
पिक्सल डेंसिटी460 ppi
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500 (ऑक्टा-कोर)
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16
यूआईColorOS 16.0
रियर कैमरा50MP (Wide, f/1.6) + 50MP (Ultra-wide, f/2.0) + 50MP (Telephoto, f/2.6) + 2MP (Monochrome, f/2.4)
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.4)
बैटरी7025mAh
चार्जिंग80W वायर्ड, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C 3.2 Gen 1, NFC, GPS
लंबाई15.70 सेमी
चौड़ाई7.39 सेमी
मोटाई0.8 सेमी
वजन203 ग्राम

बात करें, कैमरा सेटअप की Find X9 के रियर में आपको f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा मिल जाएगा।

जबकि, इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, बात करें डाइमेंशन की तो Find X9 की लंबाई 15.70 सेमी, चौड़ाई 7.39 सेमी, मोटाई 0.8 सेमी और वजन 203 ग्राम है।

लेखक की राय

70 हजार रुपये के बजट में Oppo Find X9 एक संतुलित प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में सामने आता है। बड़ी 7025mAh बैटरी, दमदार Dimensity 9500 प्रोसेसर, शानदार AMOLED डिस्प्ले और मजबूत कैमरा सेटअप इसे खास बनाते हैं। बैंक ऑफर के बाद कीमत और भी आकर्षक हो जाती है, जिससे यह डील वैल्यू फॉर मनी साबित होती है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment