Oppo Reno 14 5G फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी ने Oppo Reno 14 5G सीरीज को जुलाई 2025 में पेश किया था। देखा जाए तो, इसी सीरीज की सक्सेसर सीरीज Oppo Reno 15 5G को हाल ही में पेश किया गया है। वहीं, Oppo Reno 14 5G में धांसू फीचर्स भी देखने को मिल सकता है। पुरानी सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल अब सस्ते में आप खरीद सकते हैं।
इसी सीरीज का Oppo Reno 14 5G अब Flipkart पर धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। Reno 14 5G को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। आइए विस्तार से Oppo Reno 14 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Oppo Reno 14 5G Sale Price Discount Offer
Reno 14 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 44,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 40,985 रुपये रह जाती है। यानी 4000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
Oppo Reno 14 5G Sale Bank Offer
Oppo Reno 14 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इसमें आपको भारी डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसके लिए Flipkart ने कई तरह के ऑफर को लिस्ट किया हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 2050 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट आपको आसानी से मिल सकता है।
Oppo Reno 14 5G फोन को अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो यहां भी 2050 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट में मिल सकता हैं। यानी इस फोन को आप 6000 रुपये तक सस्ता खरीद सकते हैं।
Oppo Reno 14 5G Specifications
Oppo Reno 14 5G में यूजर्स को 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है। जो ColorOS 15 पर काम करता है। Reno 14 5G में 6,000mAh बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

ओप्पो के Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
लेखक की राय
Oppo Reno 14 5G मौजूदा डिस्काउंट के साथ एक बेहद आकर्षक डील बनकर सामने आया है।
6000mAh बैटरी, दमदार Dimensity 8350 प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप इसे ऑल-राउंडर फोन बनाते हैं। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और भी किफायती हो जाती है, जो प्रीमियम मिड-रेंज यूज़र्स को लुभाएगी।
कुल मिलाकर, अगर आप Reno 15 से पहले एक वैल्यू-फॉर-मनी Oppo फोन चाहते हैं, तो यह एक समझदारी भरा विकल्प है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 5G पर 30,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही है सबसे तगड़ी डील














