---Advertisement---

Realme GT 8 Pro: लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक! 21 अक्टूबर को धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार फोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme GT 8

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Realme अपने नए Realme GT 8 और GT 8 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को बहुत जल्द यानी कि, 21 अक्टूबर को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, यह दोनों ही स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स के बारे में लगातार अफवाहों का दौर जारी है।

अब इन्हें लेकर एक लेटेस्ट लीक आया है जिसके मुताबिक स्मार्टफोन्स में फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा। फोन में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। डिस्प्ले में 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट भी मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं Realme GT 8 सीरीज के बारे में विस्तार से …

Realme GT 8 सीरीज कैमरा

बात करें कैमरा सेटअप की तो Realme GT 8 फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्स का मेन कैमरा दिया जाएगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस देखने को मिलेगा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा। हालांकि, कम्पनी की तरफ से सेल्फी कैमरा को भी अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

Realme GT 8 Pro में आपको एक से बढ़कर एक कैमरा मिल जाएगा। बात करें रियर में तो 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें Samsung HP5 सेंसर देखने को मिल सकता है।

Realme GT 8 सीरीज फीचर्स

Realme GT 8

Realme GT 8 स्मार्टफोन बैटरी की बात करें तो फोन में आपको 7,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जो 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। जानकारी के अनुसार, फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Realme GT 8 Pro में भी 7000एमएएच की बैटरी मिलेगी। लेकिन फास्ट चार्जिंग 120W तक देखने को मिल सकती है।

फीचरRealme GT 8Realme GT 8 Pro
बैटरी7000mAh7000mAh
फास्ट चार्जिंग100W120W
वायरलेस चार्जिंग50W50W
चिपसेटSnapdragon 8 EliteSnapdragon 8 Elite Gen 5
RAMUp to 16GBUp to 16GB
स्टोरेजUp to 1TBUp to 1TB
OSAndroid 16 (Realme UI 7)Android 16 (Realme UI 7)
कलर ऑप्शनWhite, Blue, GreenWhite, Blue, Green आदि
मोटाईN/A8.2mm
वजनN/A209-214 ग्राम

फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की बात कही गई है।

Realme GT 8 और GT 8 Pro में आपको ज्यादा से ज्यादा 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल जाएगा। वहीं, यह दोनों फोन एंड्रॉयड 16 के आधार पर बना है। जो Realme UI 7 पर रन करेगा। खास बात यह है कि, इसे कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जैसे कि, व्हाइट, ब्लू, ग्रीन आदि शेड्स में इत्यादि। GT 8 Pro की मोटाई 8.2mm और वजन 209 ग्राम से 214 ग्राम तक हो सकता है।

लेखक की राय

Realme 21 अक्टूबर को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Realme GT 8 और GT 8 Pro को पेश करने वाली है। वहीं, दोनों फोन में आपको मिलेगा 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट।
GT 8 में होगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, जबकि GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर।
दोनों में 7000mAh बैटरी, GT 8 में 100W, और GT 8 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग + 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट।

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 और OnePlus Ace 6 दमदार बैटरी संग लॉन्च के लिए तैयार!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment