---Advertisement---

iQOO Z11 का टीजर जारी: 9020mAh की विशाल बैटरी और दमदार गेमिंग फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
iQOO Z11

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

iQOO जल्द ही अपना आगामी स्मार्टफोन iQOO Z11 पेश करने वाला है। आधिकारिक आगमन से पहले इस फोन का टीजर लॉन्च हो गया है। जिससे काफी कुछ जानकारी मिली है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इस फोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाली गेमिंग डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा।

यह कंपनी द्वारा किसी फोन में दिए जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर जिंग चेंग ने कंपनी के 7वें स्थापना दिवस इवेंट के दौरान फोन के बारे में खुलासा किया। यहां हम आपको आईकू Z11 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11 Price (Expected)

आईकू Z11 की कीमत की बात करें तो जिंग चेंग ने फोन के बारे में बात करते हुए कहा कि यह 2,000-3,000 युआन (26,600–40,000 रुपये) के प्राइस रेंज में बेहतर ऑप्शन बनेगा। इस फोन का मुकाबला Realme P4 Power से हो सकता है, जिसमें 10,001mAh बैटरी दी गई है। iQOO Z11 इस महीने के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

iQOO Z11 सर्टिफिकेशन डेटाबेस में आया नजर

iQOO Z11 हाल ही में मॉडल नंबर I2512 के तहत मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखने को मिला था। इस लिस्टिंग से यह पता चलता है कि, यह फोन आईकू Z11 5G हो सकता है। आपको बता दें कि, फोन इसी मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में देखा गया था।

इसी के साथ चीन में मॉडल नंबर V2551A और V2547A वाले दो Vivo फोन 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए थे, जिनमें से एक आईकू Z11 हो सकता है। लिस्टिंग में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नजर आया है, जिससे पता चलता है कि फोन के साथ 90W चार्जिंग एडॉप्टर भी मिलेगा।

 iQOO Z11

iQOO Z11 Specifications

लीक्स के मुताबिक, iQOO Z11 में आपको 1.5K LTPS डिस्प्ले मिल जाएगी। हालांकि, अभी तक डिस्प्ले का सटीक साइज सामने नहीं आया है। आने वाला यह फोन मिड-रेंज प्रोसेसर पर चलने की अफवाह है, लेकिन चिपसेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि iQOO Z10 बीते साल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। iQOO भारत में Z11 के साथ-साथ 12 मार्च को iQOO Z11x लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है, जिसमें 7,200mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी।

लेखक की राय

  • अगर बैटरी आपकी पहली प्राथमिकता है तो आने वाला iQOO Z11 स्मार्टफोन बाजार में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
  • 9020mAh की विशाल बैटरी और 165Hz गेमिंग डिस्प्ले इसे पावर यूजर्स और गेमर्स के लिए खास बना सकती है।
  • हालांकि असली प्रदर्शन और कीमत का अंदाजा लॉन्च के बाद ही साफ होगा।
  • फिर भी मिड-रेंज सेगमेंट में यह फोन बाकी कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment