---Advertisement---

Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme P4 Lite 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Realme भारतीय बाजार में Realme P4 Lite 5G को पेश करने जा रहा है। यह फोन 19 मार्च, 2026 को दस्तक देगा। जानकारी के लिए बता दें कि, यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन है, जिसे 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च तारीख के अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स के बारे में भी जानकारी दे दी है। जिसमें बैटरी भी शामिल है। बता दें कि, यह फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Realme P4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme P4 Lite 5G कब होगा उपलब्ध

Realme P4 Lite 5G को आधिकारिक स्तर पर 19 मार्च, 2026 को पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Realme P4 Lite 5G Specifications, Features

Realme P4 Lite 5G में यूजर्स को 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसकी 900 निट्स की अधिकतम पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में आई कंफर्ट के लिए स्टैंडर्ड सेटिंग्स को भी जोड़ा गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर तैयार ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि एक बार चार्ज करने पर 1.47 दिनों तक आसानी से चलाया जा सकता है। इस फोन में इस्तेमाल के दौरान तापमान को स्टेबल रखने के लिए इसमें 5300mm² का Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

 Realme P4 Lite 5G

ड्यूराबिलिटी के लिए P4 Lite 5G में ArmorShell सिक्योरिटी है। इसका मतलब यह है कि, अचानक गिरने से होने वाले झटकों से सिक्योरिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है। यह IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस फोन की मोटाई 8.4 मिमी है। यह फोन दो कलर्स जैसे कि मोजेक ग्रीन और मोजेक ब्लू में उपलब्ध होगा।

लेखक की राय

Realme P4 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला बजट 5G फोन चाहते हैं। इसमें 7000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां इसे खास बनाती हैं। MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। किफायती कीमत में यह फोन बैटरी और फीचर्स के मामले में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment