---Advertisement---

चार्जिंग की टेंशन खत्म! Realme P4 Power 5G में मिली 10,001mAh टाइटन बैटरी

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Realme

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Realme ने आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme P4 Power 5G के नाम से पेश किया है। इस फोन में 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन ‘टाइटन बैटरी’ देखने को मिल रही है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर लगभग 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

यह हैंडसेट देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन भारत में तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन में ट्रांसव्यू डिजाइन दिया गया है। फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। चलिए पहले फोन की कीमत के बारे में जानते हैं।

Realme P4 Power 5G की कीमत और उपलब्धता

Realme P4 Power 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये से स्टार्ट होती है। जहां आपको 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल जाएगा। जबकि, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले दूसरे वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 30,999 के साथ आएगा।

इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। डिवाइस की पहली सेल 5 फरवरी से Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। फोन ट्रांससिल्वर, ट्रांसऑरेंज और ट्रांसब्लू कलर में पेश किया गया है।

Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme के इस डिवाइस में आपको 6.8-इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसी के साथ ही इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट और Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 मिल रहा है।

Realme P4 Power 5G

इतना ही नहीं, कंपनी इस फोन को तीन साल के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी तक का अपडेट देगी। वहीं, इस डिवाइस में HDR 10+ कंटेंट सपोर्ट और धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली हुई है।

वहीं, इस फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जो कि, 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। साथ ही इस फोन में HyperVision+ AI चिप भी दी गई है, जो 300% तक बेहतर रेजोल्यूशन और 400% तक स्मूथ फ्रेम रेट ऑफर करती है।

Realme P4 Power 5G के कैमरा स्पेक्स

बात करें कैमरा सेटअप की तो, Realme P4 Power 5G में यूजर्स को डुअल कैमरा सेटअप मिल जाएगा। जिसमें 50-मेगापिक्सल (f/1.8) Sony IMX882 प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। जबकि, सामने की तरफ सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। वहीं, इस डिवाइस में सबसे खास बात इसकी बैटरी है जो कि, 10,001mAh है। जो कि, सिलिकॉन कार्बन टाइटन बैटरी है।

इस फोन को लेकर कंपनी का यह कहना है कि, इसे एक बार चार्ज करने पर 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम आसानी से दे सकते है। वहीं, इस फोन में 932.6 घंटे तक स्टैंडबाय और 185.7 घंटे तक Spotify म्यूजिक प्लेबैक आसानी से दे सकता है। गेमिंग में भी फोन 11.7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है।

लेखक की राय

Realme P4 Power 5G उन यूज़र्स के लिए बना है, जिनकी पहली प्राथमिकता जबरदस्त बैटरी बैकअप है।
10,001mAh की टाइटन बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे सेगमेंट में अलग पहचान दिलाते हैं।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए भरोसेमंद बनाता है।
अगर आप बार-बार चार्जिंग से छुटकारा चाहते हैं, तो यह फोन एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment