---Advertisement---

गेमिंग का बॉस आया! 7,000mAh बैटरी और तगड़ी पावर के साथ लॉन्च हुआ Red Magic 11 Air

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Red Magic 11 Air

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

गेमिंग स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में मजबूत पोजिशन रखने वाले चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Red Magic ने बीते दिन यानी कि मंगलवार को नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, Red Magic 11 Air में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में एक अलग गेमिंग चिप भी है। इसी की साथ 7,000 mAh की बैटरी भी दी गई है। Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। जिसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Red Magic 11 Air

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB का स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 48,400 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 57,500 रुपये) का है। वहीं इसे Stardust White और Quantum Black कलर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

Red Magic 11 Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Red Magic 11 Air स्मार्टफोन में आपको 6.85 इंच 1.5K (2,688 × 1,216 पिक्सल्स ) फुल स्क्रीन डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। इसका डिस्प्ले Star Shield Eye Protection Technology 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ लैस है। खास बात यह है कि, इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।

Red Magic 11 Air

इसी के साथ कंपनी का RedCore R4 गेमिंग चिप है। इस स्मार्टफोन में Cube Sky Engine 3.0, बिल्ट-इन PC एम्युलेटर, 520 Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर बटन जैसे गेमिंग से जुड़े कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल एक्टिव कूलिंग फैन और वेपर चैंबर के साथ ICE Magic Cooling System भी मौजूद है। यह स्मार्टफोन NFC और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन को भी काफी सपोर्ट करता है। यह Android 16 पर आधारित है। जो RedMagic OS 11.0 पर काम करता है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.85 इंच 1.5K फुल स्क्रीन डिस्प्ले
रेजोल्यूशन2,688 × 1,216 पिक्सल
रिफ्रेश रेट144Hz
आई प्रोटेक्शनStar Shield Eye Protection 2.0, DC डिमिंग, PWM डिमिंग
सर्टिफिकेशनSGS Low Blue Light
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite
गेमिंग चिपRedCore R4
गेमिंग फीचर्सCube Sky Engine 3.0, PC Emulator, Shoulder Trigger Buttons
टच सैंपलिंग रेट520Hz
कूलिंग सिस्टमICE Magic Cooling System (Dual Active Fan + Vapor Chamber)
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित RedMagic OS 11.0
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी7,000mAh
फास्ट चार्जिंग120W + Bypass Charging
कनेक्टिविटी फीचर्सNFC, Infrared Remote Control
डायमेंशन163.82 × 76.54 × 7.85 mm
वजनलगभग 207 ग्राम

Red Magic 11 Air की डुअल रियर कैमरा यूनिट में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिल जाएगा। बात करें फ्रंट कैमरा की तो, वह 16 मेगापिक्सल है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, इसमें 7,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 120 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, Red Magic 11 Air का साइज 163.82 × 76.54 ×7.85 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। देखा जाए तो, पिछले कुछ वर्षों से गेमिंग स्मार्टफोन्स का क्रेज मार्केट में धीरे धीरे बढ़ रहा है।

लेखक की राय

Red Magic 11 Air हार्डकोर गेमिंग यूजर्स के लिए एक पावरफुल स्मार्टफोन साबित हो सकता है। Snapdragon 8 Elite, अलग गेमिंग चिप, 144Hz डिस्प्ले और एडवांस कूलिंग सिस्टम इसे लंबी गेमिंग सेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं। 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग इसकी बड़ी ताकत है। कीमत थोड़ी प्रीमियम जरूर है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह गेमिंग फोन सेगमेंट में मजबूत दावेदार नजर आता है।

यह भी पढ़ें : Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment