Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी Redmi का पॉपुलर फोन इन दिनों काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। बता दें कि, कंपनी ने अपनी नोट सीरीज के धांसू फोन Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत काफी कम कर दी है। वहीं, कंपनी इस फोन पर इन दिनों धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। Redmi Note 13 Pro 5G का अधिकतम खुदरा मूल्य 28,999 रुपये होता है।
लेकिन इन दिनों इस फोन को 17 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले फोन की कीमत इतनी सस्ती नहीं हुई थी। इसलिए आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह बेहतरीन मौका है। ऑफर डिटेल्स हम यहां पर आपको बता रहे हैं।
Redmi Note 13 Pro 5G फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर लिस्ट किया गया है। Xiaomi ने इस फोन 12 हजार रुपये से भी सस्ता कर दिया है। कंपनी के अधिकारिक रिटेल पेज पर फोन का MRP 28,999 रुपये है। लेकिन फिलहाल इस फोन को 16,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी कि फोन पर पूरे 12,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रोचक बात यह है कि फोन पर यह सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है जो सभी के लिए उपलब्ध है।
Redmi Note 13 Pro 5G के धांसू फीचर
Redmi Note 13 Pro 5G में कुछ बेहद कमाल के फीचर्स यूजर्स को देखने को मिल जाएंगे। यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल जाएगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। सबसे बड़ी हाइलाइट, इसमें 200MP Ultra-High Res कैमरा मिलता है जिसमें Samsung ISOCELL HP3 सेंसर लगा है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेकंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर है। फोन 4K वीडियो 30fps पर शूट कर सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.67-इंच AMOLED |
| रिजॉल्यूशन | 1.5K |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| HDR / विज़न सपोर्ट | Dolby Vision |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 |
| रैम | 12GB तक |
| स्टोरेज | 256GB तक |
| रियर कैमरा | 200MP (Samsung ISOCELL HP3) + 8MP Ultra-Wide + 2MP Macro |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K @ 30fps |
| फ्रंट कैमरा | 16MP |
| बैटरी | 5,100mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 67W |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले |
| सिक्योरिटी फीचर्स | AI फेस अनलॉक |
| डस्ट & वॉटर रेजिस्टेंस | IP54 रेटिंग |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट का प्रयोग किया गया है। इसी के साथ ही इसमें आपको 12 जीबी तक रैम वेरिएंट्स भी देखने को मिल जाएगा। जिसमें 256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाता है। वहीं, इसमें कंपनी ने 5100mAh की बड़ी बैटरी भी दी है।

जिसके साथ में आपको 67W फास्ट चार्जिंग भी मिल जाएगा। वहीं, जिस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी दी गई है। साथ ही इसमें AI फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है। इसे कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी है।
लेखक की राय
Redmi Note 13 Pro 5G इस वक्त मिड-रेंज सेगमेंट की सबसे जबरदस्त डील बनकर सामने आया है।
200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस इसे प्रीमियम फील देता है।
लॉन्च प्राइस के मुकाबले मिल रहा भारी डिस्काउंट इसे और भी वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।
अगर आप 17 हजार के बजट में ऑल-राउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह मौका चूकना नहीं चाहिए।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स














