---Advertisement---

Redmi Note 15 5G ने मचाया धमाल! 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi Note 15 5G

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस फोन को दिसंबर में कई ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाएगा।

वहीं यह फोन 6.77 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है। खास बात यह है कि, इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं 5,520mAh की बैटरी मिलती है। यहां हम आपको Redmi Note 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 15 5G Price in India

Redmi Note 15 5G में आपको कई वेरिएंट मिल जाएगा। जैसे कि, अगर आप 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत 19,999 रुपये और 8GB/25GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 पड़ेगी। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक साइट और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक डिस्काउंट पर 3,000 रुपये तक बचत हो सकती है।

Redmi Note 15 5G Features & Specifications

Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस से लैस है। फोन में डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल किया गया है।

Redmi Note 15 5G

Note 15 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट देखने को मिल जाएगा। वहीं, इस स्मार्टफोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,520mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.77-इंच Quad-Curved Edge AMOLED
रेजोल्यूशनFHD+
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस3200 निट्स
फिंगरप्रिंट सेंसरइन-डिस्प्ले
प्रोसेसरSnapdragon 6s Gen 3
RAMLPDDR4x
स्टोरेजUFS 2.2
बैटरी5,520mAh
चार्जिंग45W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15
UIHyperOS 2
रियर कैमरा108MP प्राइमरी
8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा20MP
सिम सपोर्टड्यूल सिम
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi, Bluetooth
NFC, IR Blaster
पोर्टUSB Type-C
वाटर/डस्ट रेजिस्टेंसIP65

कैमरा सेटअप की बात करें तो, Redmi Note 15 के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा यूजर्स को देखने को मिल जाएगा। हालांकि, इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है।

लेखक की राय

Redmi Note 15 5G उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प है, जो 20 हजार रुपये के बजट में प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार कैमरा चाहते हैं। कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और 108MP कैमरा इसे भीड़ से अलग बनाते हैं।
Snapdragon 6s Gen 3 रोज़मर्रा और मल्टीटास्किंग के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देता है।
कुल मिलाकर, यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक भरोसेमंद और वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: अभी भी 100% तक फोन की Battery चार्ज कर रहे हैं? एक्सपर्ट क्या कहते हैं!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment