---Advertisement---

Redmi Note 15 Pro Plus और Note 15 Pro लॉन्च, 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग के साथ

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Redmi Note 15 Pro Plus

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

जैसे कि आप सभी को पता है कि, कुछ समय पहले रेडमी ने Redmi Note 15 को मार्केट में लॉन्च किया था। जिसके बाद अब कंपनी ने भारतीय बाजार में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus को पेश किया है। हालांकि, इन दोनों डिवाइस की कीमत अपने पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा ज्यादा हो सकता है। लेकिन इस बार दोनों डिवाइस में कई बड़े अपग्रेड भी देखने को मिल सकता है।

हालांकि, इन दोनों डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 6,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी और AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। दोनों फोन Amazon पर उपलब्ध हैं और बैंक ऑफर्स के साथ खरीदे जा सकते हैं। चलिए इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, उपलब्धता और अन्य डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 15 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स

बात करें, स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi Note 15 Pro Plus में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। इसी के साथ ही इस फोन में 1.5K रिजाल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन में Dolby Vision, HDR10+ का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है। वहीं, इस फोन में Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.83-इंच AMOLED
रेजोल्यूशन1.5K
रिफ्रेश रेट120Hz
डिस्प्ले फीचर्सDolby Vision, HDR10+
स्क्रीन प्रोटेक्शनGorilla Glass Victus 2
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 4
रैम12GB तक
स्टोरेज512GB तक
बैटरी6,500mAh
फास्ट चार्जिंग100W
रियर कैमरा200MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा32MP
कनेक्टिविटीBluetooth 5.4, NFC
अन्य फीचर्सIR Blaster
वाटर/डस्ट रेटिंगIP66, IP68, IP69, IP69K

Redmi Note 15 Pro Plus को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन में 6,500 mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 15 Pro Plus में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। सामने की तरफ फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर और IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग मिलती है।

Redmi Note 15 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

जानकारी के लिए बता दें कि, सीरीज के प्रो मॉडल में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसी के साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं, डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6,580mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.83-इंच AMOLED
रिफ्रेश रेट120Hz
स्क्रीन प्रोटेक्शनGorilla Glass Victus 2
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400-Ultra
बैटरी6,580mAh
फास्ट चार्जिंग45W
रियर कैमरा200MP (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा20MP
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid (लेटेस्ट वर्जन)

डिवाइस में कैमरा सेटअप Pro+ जैसा ही देखने को मिल रहा है जहां OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, जबकि सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 15 Pro Plus की कीमत

Redmi Note 15 Pro Plus तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है जिसके 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है।

Redmi Note 15 Pro Plus

इतना ही नहीं आप कुछ चुनिंदा कार्ड का इस्तेमाल करके 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को 4,999 रुपये तक का ऑफर मिल सकता है, हालांकि एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी शामिल है।

मॉडलवेरिएंटकीमतबैंक/प्री-बुकिंग ऑफर
Redmi Note 15 Pro Plus8GB + 256GB₹37,999₹3,000 तक बैंक डिस्काउंट
Redmi Note 15 Pro Plus12GB + 256GB₹39,999₹3,000 तक बैंक डिस्काउंट
Redmi Note 15 Pro Plus12GB + 512GB₹43,999₹3,000 तक बैंक डिस्काउंट
Redmi Note 15 Pro Plusप्री-बुकिंग पर ₹4,999 तक का ऑफर + एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट
Redmi Note 15 Pro8GB + 128GB₹29,999₹3,000 तक बैंक डिस्काउंट
Redmi Note 15 Pro8GB + 256GB₹31,999₹3,000 तक बैंक डिस्काउंट
Redmi Note 15 Proबिक्री शुरू: 4 फरवरी 2026

Redmi Note 15 Pro की कीमत

बात करें डिवाइस के Pro मॉडल की कीमत की तो अगर आप 8GB + 128GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत 29,999 रुपये पड़ेगी। जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। खास बात यह है कि, इस फोन फिलहाल 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। ये डिवाइस 4 फरवरी, 2026 से mi.com, amazon.in और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए मौजूद हो जाएगा।

लेखक की राय

Redmi Note 15 Pro और Pro Plus मिड-प्रीमियम सेगमेंट में दमदार एंट्री करते हैं। 200MP कैमरा, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और मजबूत बैटरी इन्हें खास बनाती है। Pro Plus पावर यूज़र्स के लिए बेहतर है, जबकि Pro मॉडल कीमत और फीचर्स का संतुलन पेश करता है। हालांकि, कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन अपग्रेड्स इसे जायज़ ठहराते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 पर मेगा प्राइस कट! Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा अब तक का सबसे सस्ता ऑफर

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment