Samsung Galaxy A55 5G को इस समय सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब तक की सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। देखा जाए तो, इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल जाएगा। जिसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध है।
इसके अलावा फोन में कई शानदार धांसू फीचर्स भी हैं। वहीं, इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 20 हजार रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy A55 5G फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Samsung Galaxy A55 5G Discount Price Amazon Offer
Samsung Galaxy A55 5G को Amazon ने धांसू ऑफर के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि, इस फोन पर आपको 39% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत ₹48,999 से घटकर ₹29,999 रह गई है। मतलब कि, एमआरपी पर कंपनी ने 19 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है।
यह इसकी अबतक की सबसे सस्ती कीमत है। लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता। इसे और भी अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है, अगर आप इस पर मिल रहा बैंक ऑफर भी लगा देते हैं। आइए जानते हैं डिटेल।
Samsung Galaxy A55 5G Bank Offer Discount
Samsung Galaxy A55 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं जिससे फोन की कीमत और ज्यादा कम हो जाएगी। फोन को चुनिंद बैंकों के क्रेडिट कार्ड से EMI पर लेते हैं तो 1500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट 20 हजार रुपये से भी ज्यादा पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A55 5G Specifications
Samsung Galaxy A55 5G में आपको 6.6 इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। जिसमें 1080×2408 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। देखा जाए तो इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Galaxy A55 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल जाएगा। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग इसमें मिल जाती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेखक की राय
Samsung Galaxy A55 5G अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्ध है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹29,999 है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स हैं। बैंक ऑफर के साथ खरीदने पर कीमत में और 1,500 रुपये तक की कटौती संभव है, जिससे कुल डिस्काउंट 20 हजार रुपये से भी अधिक हो जाता है। यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हाई-एंड फीचर्स वाले फोन को बजट फ्रेंडली कीमत में खरीदना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे














