पिछले साल के Galaxy A56 मॉडल के सक्सेसर, Samsung Galaxy A57 5G को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। जिससे यह पता चलता है कि, देश में इसका लॉन्च डेट काफी पास आ गया है। हालांकि, फोन की जानकारी अभी तक ज्यादा पता नहीं चला है। इसका मतलब यह है कि, डिटेल्स अभी काफी सीमित हैं, लेकिन सर्टिफिकेशन से उन पिछली रिपोर्ट्स को और मजबूती मिलती है जो 2026 की शुरुआत में लॉन्च की ओर संकेत दे रहा है।
BIS पर Samsung Galaxy A57 के दिखने से संकेत मिलता है कि Samsung आने वाले हफ्तो में लॉन्च प्लान को कंफर्म कर दिया है। इस कथित हैंडसेट के साथ Galaxy A37 मॉडल भी लॉन्च हो सकता है, जिसमें बेहतर कैमरा और डिस्प्ले हार्डवेयर दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A57 5G को मिली मंजूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Samsung Galaxy A57 5G भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। BIS लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A576B/DS वाला एक Samsung स्मार्टफोन को देखा गया है और इसे 31 दिसंबर, 2025 को मंजूरी मिल गई है। हालांकि, DS सफिक्स से ये पता चलता है कि डिवाइस डुअल सिम फंक्शनैलिटी से लैस होगा।
हालांकि, इस सर्टिफिकेशन में मार्केटिंग नाम का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन Samsung के मॉडल नंबरिंग पैटर्न से यह पता चलता है कि ये हैंडसेट Galaxy A57 5G के तौर पर लॉन्च किया जाएगा और Galaxy A56 का सक्सेसर होगा।
चूंकि BIS की मंजूरी से यह पता चलता है कि, ये डिवाइस भारत में आधिकारिक घोषणा के करीब है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले महीनों में इसे कभी भी लॉन्च कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स से यह ओट चलता है कि, ये फोन फरवरी 2026 के आसपास आ सकता है।
संभवतः Galaxy S26 सीरीज के साथ या उसके तुरंत बाद। अब जब Galaxy A57 सर्टिफाइड हो गया है, तो 2026 की शुरुआत में लॉन्च टाइमलाइन की ओर इशारा करने वाले पिछले लीक भी ज्यादा सही लग रहे हैं।
Samsung Galaxy A57 5G प्रोसेसर
Samsung Galaxy A57 5G में Samsung का Exynos 1680 चिपसेट मिलने की संभावना है। जो Xclipse 550 GPU के साथ आएगा। ये शायद Android 16 के साथ आएगा और 12GB तक रैम देगा, जिससे ये एक हायर-टियर मिड-रेंज डिवाइस बन जाएगा।

लीक्स में Galaxy A57 के लिए Samsung की डिस्प्ले सोर्सिंग रणनीति में बदलाव की ओर भी संकेत करता है। उम्मीद यह है कि इस फोन में एक फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल दिया होगा, जिसमें Samsung कथित तौर पर Samsung Display के साथ TCL CSOT को दूसरे डिस्प्ले सप्लायर के तौर पर जोड़ रहा है। इस बदलाव से मैन्युफैक्चरिंग लागत को कंट्रोल में रखते हुए पतले बेजल देखने को मिल सकते हैं।
Samsung Galaxy A57 5G कैमरा
Samsung Galaxy A57 में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़े सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होने की संभावना है, जिसे 13-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरे और 5-मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है।
लेखक की राय
Samsung Galaxy A57 5G की BIS सर्टिफिकेशन से यह साफ हो गया है कि कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में एक और मजबूत विकल्प लाने की तैयारी में है। संभावित नया Exynos प्रोसेसर, बेहतर डिस्प्ले सोर्सिंग और अपग्रेडेड कैमरा इसे Galaxy A56 से कहीं ज्यादा पावरफुल बना सकता है। अगर Samsung सही कीमत रखती है, तो यह फोन 2026 की शुरुआत में यूज़र्स के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक चॉइस साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10R 5G: 50MP कैमरा और 6400mAh बैटरी पर बंपर छूट, अभी चेक करें डील














