Samsung बीते दिन यानी कि, 11 सितंबर 2025 को एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। जिसका नाम Samsung Galaxy F17 5G है। इस फोन में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाएगा। बात करें कैमरा की तो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको बड़ी बैटरी भी मिल जाएगी। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy F17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में…
Samsung Galaxy F17 5G Price in India
Samsung Galaxy F17 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 है। यह स्मार्टफोन नियो ब्लैक और वॉयलेट पॉप कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो, आप सैमसंग भारत की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते है। खास बात यह है कि, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी बैंक और यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये का कैशबैक प्रदान कर रही है। इसके अलावा 6 माह के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है।
Samsung Galaxy F17 5G Specifications
Samsung Galaxy F17 5G स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की FHD+ इन्फिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। जबकि स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। खास बात यह है कि, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है।

फोन के परफॉमेंस को बेहतरीन बनाने के लिए ऑक्टा कोर Exynos 1330 5nm प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसी के साथ Mali-G68 MP2 GPU भी दिया गया है। बता दें कि, यह फोन कई वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जो कि, 4GB/6GB/8GB RAM और 128GB है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड One UI 7.0 पर काम करता है। बता दें कि, धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग मिली हुई है। Galaxy F17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy F17 5G कैमरा
बात करें कैमरा सेटअप की तो Galaxy F17 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और इसी के साथ मैक्रो कैमरा भी मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसी के साथ सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। बात करें फोन के डायमेंशन की तो इस फोन की लंबाई 164.4 मिमी,चौड़ाई 77.9 मिमी, मोटाई 7.5 मिमी और वजन 192 ग्राम है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।
यह भी पढ़ें: Sony Xperia 10 VII का डिज़ाइन और कैमरा अरेंजमेंट सामने आया














