---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 5G Discount: 12GB RAM वाले Snapdragon फोन पर बंपर ऑफर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy S25 FE

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung Galaxy S25 5G: जैसे कि, आप सभी को पता है कि बहुत जल्द Samsung अपनी नई S26 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और इस बीच, मौजूदा S25 सीरीज के स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट भी मिल रहा है। ऐसा ही एक ऑफर इस सीरीज के बेस मॉडल, यानी कि Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन पर दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी अभी इस फोन पर फ्लैट 18% तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है।

इस प्रीमियम Samsung डिवाइस में स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 12GB तक रैम और कई कमाल के AI फीचर्स का भी इस्तेमाल किया गया हैं। तो, ऐसे में अगर आप एक पावरफ़ुल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सीरीज का ये डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, इस डील के बारे में और विस्तार से…

Samsung Galaxy S25 5G पर डिस्काउंट ऑफर

Samsung के इस प्रीमियम 5G फोन की ओरिजिनल कीमत देखा जाए तो, ₹80,099 है, लेकिन 18% डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत फिलहाल में घटकर केवल ₹66,200 हो गई है। इतना ही नहीं, इस फोन पर शानदार बैंक ऑफर्स भी मिल रहा है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है और ऐसा ही ऑफर BOB कार्ड EMI ऑप्शन पर भी उपलब्ध है।

विवरणजानकारी
स्मार्टफोनSamsung Galaxy S25 5G
ओरिजिनल कीमत₹80,099
फ्लैट डिस्काउंट18%
डिस्काउंट के बाद कीमत₹66,200
HDFC बैंक ऑफरक्रेडिट कार्ड EMI पर ₹1,500 तक की छूट
BOB बैंक ऑफरक्रेडिट कार्ड EMI पर ₹1,500 तक की छूट
Axis बैंक ऑफरक्रेडिट कार्ड EMI पर ₹1,000 तक की छूट
एक्सचेंज ऑफर₹35,950 तक
ऑफर्स के बाद प्रभावी कीमतऑफर्स और एक्सचेंज पर निर्भर

Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर ₹1000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आपको ₹35,950 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ले सकते हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर, फोन की कीमत काफी कम हो जाती है।

Samsung Galaxy S25 5G के खास फीचर्स

Samsung Galaxy S25 5G

सैमसंग के Galaxy S25 5G में आपको 6.2-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं इस फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite (Galaxy) प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। हालांकि, इस डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता है।

फीचरविवरण
डिस्प्ले6.2-इंच Dynamic AMOLED 2X
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite (Galaxy)
रैम12GB तक
स्टोरेज256GB / 512GB
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 10MP टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा12MP
बैटरी4000mAh
चार्जिंगफास्ट चार्जिंग सपोर्ट
AI फीचर्सGalaxy AI
नेटवर्क5G
IP रेटिंगIP68 (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट)

बात करें, कैमरा सेटअप की तो ,इस फोन में 50MP का प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। जबकि फोन के फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। इसके अलावा फोन में 4000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, Galaxy AI फीचर्स, IP68 रेटिंग और 5G जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी भी मिल जाती है।

लेखक की राय

Samsung Galaxy S25 5G पर मिल रहा भारी डिस्काउंट इसे प्रीमियम सेगमेंट में एक आकर्षक डील बनाता है।
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Galaxy AI फीचर्स इसे परफॉर्मेंस और फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।
कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करने वालों के लिए यह फोन एक संतुलित और दमदार विकल्प है।
अगर आप S26 सीरीज से पहले फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील मिस करने लायक नहीं है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 5G पर 30,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही है सबसे तगड़ी डील

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment