Samsung Galaxy S26 सीरीज फरवरी में दस्तक दे देगा। बता दें कि, यह सैमसंग का नेक्स्ट जेन फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। हालांकि सैमसंग के अपकमिंग फोन के बारे में यह जानकारी दी गई है कि, यह स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज को फरवरी के लास्ट वीक में कभी भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग के इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग भी स्टार्ट हो जाएगी। उम्मीद है कि कंपनी मार्च में इसकी सेल शुरू कर सकती है।
कब होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट?
पॉपुलर टिपस्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह बताया है कि, Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जा सकता है। इतना ही नहीं, सैमसंग इसी इवेंट में Samsung Galaxy S26 सीरीज को ही लॉन्च करेगा।
यानी कि, इस सीरीज के अनुसार कंपनी तीन मॉडल – Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra को मार्केट में पेश कर सकती है। इवेंट के बाद इसकी प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की सेल 11 मार्च से शुरू हो सकती है।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले भी कई बार देखा जा चुका है कि, टिपस्टर Evan Blass सैमसंग के फ्लगैशिप स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कई दावे कर चुके हैं। उनके अनुसार, सैमसंग का यह फोन 25 फरवरी को मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, सैमसंग का फ्लगैशिप स्मार्टफोन इस साल लगभग एक महीने की देरी से लॉन्च किया जा रहा है। गैलेक्सी एस सीरीज के बाद सैमसंग जुलाई-अगस्त में फोल्ड सीरीज के नए फोन मार्केट में पेश करेगी।
लेखक की राय
Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर सामने आ रही जानकारी टेक यूज़र्स के लिए उत्साहजनक है। फरवरी के अंत में लॉन्च और मार्च में बिक्री की रणनीति सैमसंग को बाजार में मजबूत बढ़त दे सकती है। अगर कंपनी नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आती है, तो यह सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नया मानक स्थापित कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स














