---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 ने Geekbench पर मचाया धमाल! Exynos 2600 चिपसेट के साथ सामने आई बड़ी डिटेल

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy S26

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung Galaxy S26 launch: दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने मार्केट में कभी भी पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज के बेस मॉडल की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग की गई है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को शामिल किया जा सकता हैं।

Geekbench पर Samsung Galaxy S26 की मॉडल नंबर – SM-S942N के साथ लिस्टिंग की गई है। दक्षिण कोरिया और यूरोप में इस स्मार्टफोन को Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy S26 प्रोसेसर

अमेरिका, जापान और कुछ अन्य मार्केट्स में Samsung Galaxy S26 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,315 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,310 प्वाइंट दिए गए हैं। इससे पहले कुछ अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग की गई है।

Samsung Galaxy S26 Features

Samsung Galaxy S26 में यूजर्स को 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा देखने को मिल सकता है। जबकि Samsung Galaxy S26 में 4,300 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की क्रमशः मॉडल नंबर – A3LSMS942U, A3LSMS947U और A3LSMS948U के साथ लिस्टिंग की गई है। उम्मीद यह है कि, ये इन स्मार्टफोन्स के अमेरिका में लॉन्च होने वाले वेरिएंट हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Supplemental Coverage from Space (SCS) और Non-Terrestrial Networks (NTN) के लिए सपोर्ट है।

Samsung Galaxy S26

बिना नेटवर्क में ही होगा कॉल ?

इससे यह अनुमान मिला है कि, इन स्मार्टफोन्स में बिना नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में भी कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है। आगामी सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में यूजर्स को 6.9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED स्क्रीन मिल सकता है। वहीं, इसी महीने सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

लेखक की राय

  • Samsung Galaxy S26 सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नई ऊँचाइयों को छूने की क्षमता रखती है।
  • Geekbench स्कोर और दमदार प्रोसेसर इसे परफॉर्मेंस के मामले में बेहद मजबूत बनाते हैं।
  • सैटेलाइट कॉलिंग जैसी फीचर इसे भविष्य की टेक्नोलॉजी की ओर एक बड़ा कदम साबित कर सकती है।
  • अगर कीमत संतुलित रही, तो यह सीरीज बाजार में बड़ा प्रभाव छोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment