---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 7 आज होगा लॉन्च, जानिए कब और कहां देखें Galaxy Unpacked 2025 लाइव

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Samsung

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung के जिस फोन का सभी को इंतज़ार था आज वो पल आ गया है। जी हां, 9 जुलाई 2025 को Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ इस इवेंट में दो नए और भी डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। जो कि दर्शकों को एक सरप्राइस दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस इवेंट का आयोजन ब्रुकलिन में किया गया है। जो न्यूयॉर्क में हैं। कंपनी इस इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Watch 8 को पेश कर सकती है।

यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि, इवेंट के दौरान Galaxy Z Flip FE को भी लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Galaxy G Fold को भी पहली बार दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन के बारे में विस्तार से…

Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च इवेंट कहां देखें लाइव

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट 9 जुलाई, 2025 को सुबह 10:00 बजे ET पर (शाम 7:30 बजे IST में) शुरू किया जाएगा। अगर आप इस इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो सैमसंग के ऑफिशल यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप सैमसंग न्यूज़रूम इंडिया के जरिए भी इस लाइव इवेंट को देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7

Samsung Galaxy Unpacked Event में क्या हो सकता है पेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में आपको दो नए स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। जैसे कि Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 है। वहीं आपको Samsung Galaxy Z Fold 7 में एक तगड़ा प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जो कि, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।

इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको हाई कैपेसिटी RAM और स्टोरेज भी मिल सकता है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह स्मार्टफोन सैमसंग का अब तक का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होने वाला है। इसी के साथ भारतीय बाजार में Galaxy Z Fold 7 फोन की कीमत लगभग 1,69,990 रुपए हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 भी एक तगड़ा फोन होने वाला है। इसी के साथ इस फोन में आपको Exynos 2500 का प्रोसेसर मिल जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि फोन के डिस्प्ले साइज में थोड़ा बदलाव किया गया है और इसके साथ स्मार्टफोन में बेहतर फ्रेम भी दिया जाएगा।

इसमें 4.1 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले और 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले मिल सकती है जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी जिससे आप इस फोन को धूप में भी आसानी से चला सकते हैं। फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको 4,300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो आपको फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देगा।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment