Vivo Y19 5G को सस्ते में खरीदने का शानदार अवसर है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन को बीते नवंबर में ही मार्केट में पेश किया था। जिसके बाद इसकी MRP पर बड़ी छूट उपलब्ध हो गई है। फोन में कई धांसू फीचर्स भी मिलते हैं। Vivo Y19 5G में यूजर्स को 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिल जाएगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इस वक्त फोन पर धांसू ऑफर मिल रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Vivo Y19 5G Discount Offer Best Deals
Vivo Y19 5G स्मार्टफोन पर इस समय भारी मिल रहा है। जिससे आप अपना ज्यादा पैसा बचा सकते है। हालांकि, फोन का MRP यूं तो 14,999 रुपये (Amazon) के करीब रहता है। लेकिन इस फोन को 20% के लगभग डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि, आप इस फोन को विजय सेल्स पर केवल 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी के साथ आपको बैंक ऑफर के तहत भारी छूट पाने का मौका भी मिल रहा है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्मार्टफोन का नाम | Vivo Y19 5G |
| MRP (Amazon) | ₹14,999 |
| प्लेटफॉर्म | विजय सेल्स |
| मौजूदा सेल प्राइस | ₹10,499 |
| सामान्य डिस्काउंट | लगभग 20% |
| बैंक ऑफर | बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड |
| बैंक ऑफर शर्त | EMI ट्रांजैक्शन पर |
| एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट | ₹3,000 |
| कुल संभावित बचत | ₹7,500 तक |
| खास बात | लॉन्च प्राइस से सबसे सस्ता ऑफर |
खास बात यह है कि, अगर आप Vivo Y19 5G स्मार्टफोन का भुगतान बैंक ऑफ बरोदा के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर करते हैं तो पूरे 3,000 रुपये की छूट आपको मिल सकती है। इसका मतलब यह है कि, इस फोन पर MRP से 7,500 रुपये की छूट पाई जा सकती है। यानी इस फोन को इस वक्त लॉन्च से प्राइस से सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है।
Vivo Y19 5G Specifications
Vivo Y19 5G में आपको 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। जबकि डिस्प्ले लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TÜV Rheinland से सर्टिफाइड है। जबकि, इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 की रेटिंग मिली हुई है।

हालांकि, इस फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo Y19 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| डिस्प्ले सर्टिफिकेशन | TÜV Rheinland (Low Blue Light) |
| प्रोटेक्शन | IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस |
| बैटरी | 5,500mAh |
| चार्जिंग | 15W फास्ट चार्जिंग |
| रियर कैमरा | 13MP (f/2.2) + 0.08MP (f/3.0) |
| फ्रंट कैमरा | 5MP (f/2.2) |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
| यूज़र इंटरफेस | Funtouch OS 15 |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| RAM | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB (MicroSD कार्ड सपोर्ट) |
| सिक्योरिटी | साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर |
| कनेक्टिविटी | ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 |
| पोर्ट | USB Type-C |
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है। जो कि, Vivo FunTouch OS 15 पर काम करता है। वहीं, इस फोन में Y19 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं, इस फोन में 4GB RAM और 64GB का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप आसानी से बढ़ा सकते हैं। वहीं इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड में फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेखक की राय
- अगर आपका बजट सीमित है और आप 5G फोन लेना चाहते हैं, तो Vivo Y19 5G इस समय एक समझदारी भरा विकल्प है।
- बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 15 इसे खास बनाते हैं।
- मौजूदा ऑफर में इसकी कीमत काफी आक्रामक हो गई है।
- हालांकि कैमरा औसत है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन पूरी तरह संतुलित है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का खुलासा: जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स














