---Advertisement---

Vivo Y400 Pro 5G बंपर डील: 50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन ₹2500+ सस्ता!

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Vivo

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Vivo ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G मार्केट में पेश किया था। अगर आपने अब तब इस स्मार्टफोन को नहीं खरीदा है तो अब इसे खरीदने का तगड़ा मौका है। जी हां, जानकारी के लिए बता दें कि, ये सेल कहीं और नहीं केवल विजय सेल्स पर मिल रहा है।

खास बात यह है कि, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, वीवो के इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील मिल रही है, जिसके बाद आप अपना काफी बचत कर सकते हैं। तो चलिए आज हम यहां आपको Vivo Y400 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बताते हैं…

Vivo Y400 Pro 5G Price & Offers

Vivo Y400 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 25,999 रुपए में मिल रहा है। बात करें बैंक ऑफर की बात करें तो BOB क्रेडिट कार्ड से अगर आप इस फोन का भुगतान करते हैं तो, 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल जाएगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 23,399 रुपये हो जाएगी।

Vivo Y400 Pro 5G Specifications

Vivo Y400 Pro 5G में यूजर्स को 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। खास बात यह है कि, इस फोन को तगड़ा और बेहतरीन बनाने के लिए ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo Y400 Pro 5G

जबकि,सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। हालांकि, ये फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड है जो FuntouchOS 15 पर काम करता है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 की रेटिंग मिली हुई है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी मिलती है।

फीचरडिटेल
डिस्प्ले6.77 इंच FHD+ AMOLED
रेजोल्यूशन2392 × 1080 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस4500 निट्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 (Octa-core)
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 आधारित Funtouch OS 15
फिंगरप्रिंटइन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी5500mAh
चार्जिंग90W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा50MP प्राइमरी (OIS, f/1.79) + 2MP डेप्थ (f/2.4)
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.45)
कनेक्टिविटी5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS
पोर्टUSB Type-C
IP रेटिंगIP65 (धूल और छींटों से सुरक्षा)
लंबाई163.72 मिमी
चौड़ाई75 मिमी
मोटाई7.49 मिमी
वजन182 ग्राम

बात करें कैमरा सेटअप की तो, Y400 Pro 5G के रियर में आपको f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी और वजन 182 ग्राम है। जबकि, कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

लेखक की राय

Vivo Y400 Pro 5G मिड-रेंज सेगमेंट में संतुलित फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प है। AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग इसे खास बनाते हैं। विजय सेल्स पर मिल रहा डिस्काउंट डील को और भी आकर्षक बना देता है। इस कीमत पर यह फोन परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों का अच्छा मेल पेश करता है।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment