Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में कंपनी पेश कर चुकी है। वहीं, बहुत जल्द ही चाइनीज टेक दिग्गज इसी सीरीज में एक और मॉडल भी लॉन्च करके वाली है। जो कि Xiaomi 17T के नाम से आ सकता है। जल्द ही यह मॉडल भारत में पेश हो सकता है।
लीक में यह भी खुलासा हुआ है कि कंपनी अगले महीने ही इसे मार्केट में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं, इस फोन की कीमत भी लीक हो गई है। ‘T’ मॉनिकर के साथ कंपनी उन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करती है जो अफॉर्डेबल प्राइस में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स लेकर आते हैं। आइए जानते हैं Xiaomi 17T के कौन से डिटेल्स हुए हैं लीक।
Xiaomi 17T कब होगा लॉन्च?
श्याओमी 17T स्मार्टफोन बहुत जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि, ये फोन अप्रैल या मई में लॉन्च होगा। कई टिप्स्टर ने फोन के लॉन्च को लेकर यह भी दावा किया हैजिसमें एक नाम अभिषेक यादव का भी नाम शामिल है। फोन जल्द ही भारत में कई धांसू फीचर्स के साथ पेश हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट टिप्स्टर Debayan Roy की तरफ से आया है जिन्होंने फोन की प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। श्याओमी 17T की भारत में कीमत Rs 55,000 के करीब हो सकती है।
Xiaomi 17T Pro फीचर्स
Xiaomi 17T Pro भी कंपनी के आगामी स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि भारत में केवल श्याओमी 17T स्टैंडर्ड वेरिएंट ही पेश होगा। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में Leica ट्यून्ड कैमरा मिलने वाले हैं। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा।
फोन का प्राइमरी और टेलीफोटो सेंसर दोनों फोन में अलग देखने को मिल सकता है। वहीं, Xiaomi 17T Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने भी मिल सकता है। बात करें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तो, दोनों ही स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध हैं।

Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट और 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ ही इसमें आपको 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। Xiaomi 17T Pro को कंपनी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस कर सकती है। फोन Redmi K90 Ultra जैसे फीचर्स से लैस होकर आ सकता है जिसे कंपनी चीन में अप्रैल में लॉन्च कर सकती है।
लेखक की राय
Xiaomi 17T भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह अफॉर्डेबल प्राइस में फ्लैगशिप फीचर्स पेश करेगा। फोन में Leica ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सेटअप, 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां देखने को मिल सकती हैं। MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट के साथ यह स्मार्टफोन हाई परफॉर्मेंस देगा। लगभग ₹55,000 की कीमत में यह डिवाइस बजट और प्रीमियम फीचर्स का संतुलित विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल














