---Advertisement---

Huawei Mate X7 लॉन्च: 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी वाला दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Huawei Mate X7

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Huawei ने ग्लोबल मार्केट में नया Huawei Mate X7 लॉन्च कर दिया है। बता दें कि, इस नए बुकस्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको Kirin 9030 Pro का चिपसेट मिल जाएगा। जबकि, कंपनी इस फोन में 8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 6.49 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है।

यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Huawei Mate X7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Mate X7 Price

बात करें कीमत की तो, Huawei Mate X7 के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 2,099 (लगभग 2,20,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्रोकेड व्हाइट और नेबुला रेड में उपलब्ध है।

Huawei Mate X7 Specifications

Huawei Mate X7 में आपको 8 इंच की फ्लेक्सिबल LTPO OLED इनर डिस्प्ले मिल जाएगा। जिसका रेजोल्यूशन 2210×2416 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1Hz-120Hz है। 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.49 इंच की 3D क्वी कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है।

Huawei Mate X7

जिसका रेजोल्यूशन 1080×2444 पिक्सल, 1Hz-120Hz रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। वहीं 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Mate X7 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए HarmonyOS 6.0 पर काम करता है।

फीचरविवरण
इनर डिस्प्ले8 इंच फ्लेक्सिबल LTPO OLED
इनर डिस्प्ले रेजोल्यूशन2210 × 2416 पिक्सल
इनर डिस्प्ले रिफ्रेश रेट1Hz – 120Hz
इनर डिस्प्ले टच सैंपलिंग रेट240Hz
इनर डिस्प्ले पीक ब्राइटनेस2,500 निट्स
कवर डिस्प्ले6.49 इंच 3D कर्व्ड LTPO OLED
कवर डिस्प्ले रेजोल्यूशन1080 × 2444 पिक्सल
कवर डिस्प्ले रिफ्रेश रेट1Hz – 120Hz
कवर डिस्प्ले पीक ब्राइटनेस3,000 निट्स
कवर डिस्प्ले टच सैंपलिंग रेट300Hz
प्रोसेसरKirin 9030 Pro
RAM16GB
स्टोरेज512GB
ऑपरेटिंग सिस्टमHarmonyOS 6.0
रियर कैमरा50MP प्राइमरी + 40MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो (RYYB, OIS)
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5,300mAh
चार्जिंग66W वायर्ड + 50W वायरलेस
IP रेटिंगIP58 + IP59
कनेक्टिविटी5G, Bluetooth 6, Wi-Fi, GPS, NFC, USB Type-C

बात करें कैमरा सेटअप की तो, Mate X7 के रियर में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो RYYB कैमरा मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

खास बात यह है कि, इस फोन में आपको 5,300mAh की बैटरी मिलेगी। जो 66 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसी के साथ इस फोन को धूल और और पानी से बचाव के लिए IP58+IP59 रेटिंग मिली हुई है। वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए आपको 5जी, ब्लूटूथ 6,वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिल जाएगा।

लेखक की राय

Huawei Mate X7 अपनी प्रीमियम कीमत के साथ अल्ट्रा-हाई-एंड फोल्डेबल मार्केट को टारगेट करता है। इसका 8 इंच डिस्प्ले, Kirin 9030 Pro चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप इसे बेहद पावरफुल बनाते हैं। 5,300mAh बैटरी और 50W वायरलेस चार्जिंग इसे लंबी चलने वाला और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला फोन बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह टेक-प्रेमियों के लिए एक प्रीमियम और इनोवेटिव फोल्डेबल स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Best 10 Samsung SmartPhones 2025 in India Under 40,000: टॉप मॉडल्स की पूरी जानकारी! फीचर्स, कैमरा और परफॉर्मेंस अभी चेक करें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment