---Advertisement---

Moto X70 Air Pro जल्द होगा लॉन्च, AI कैमरा और ‘More Pro’ टीज़र ने बढ़ाया सस्पेंस

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Motorola Signature

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Motorola ने आधिकारिक तौर पर Moto X70 Air Pro को टीज कर दिया है। जिससे इस बात पर मुहर लग गई है कि, आने वाले हफ्तों में कंपनी अपने स्लिम स्मार्टफोन का एक ज्यादा एडवांस्ड वर्जन मार्केट में बहुत जल्द पेश करने वाली है। चीन में ऑफिशियल चैनल्स के जरिए शेयर किए गए टीजर में AI-ड्रिवन फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

खास बात यह है कि, इस डिवाइस को मौजूदा Moto X70 Air से बेहतरीन बताया गया है। शुरुआती लीक और रेगुलेटरी लिस्टिंग से यह जानकारी मिली है कि, आने वाले प्रो मॉडल में फास्ट चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी, जिसके जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है और Edge ब्रांडिंग के तहत इसे ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

Moto X70 Air Pro क्यों है खास ?

Moto X70 Air Pro ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 Pro के तौर पर लॉन्च हो सकता है। ये टीजर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर साझा किया गया था और इसमें Moto X70 Air Pro को ज्यादा AI फीचर्स के साथ ‘मोर प्रो’ बताया गया है। एक और ऑफिशियल पोस्ट में AI-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट को टीज किया गया है, जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

फीचर / जानकारीविवरण
स्मार्टफोन नाम (चीन)Moto X70 Air Pro
ग्लोबल नामMotorola Edge 70 Pro
टीज़र प्लेटफॉर्मWeibo (चीनी सोशल मीडिया)
टीज़र टैगलाइन“More Pro”
AI फीचर्सज्यादा एडवांस AI फीचर्स मिलने के संकेत
रियर कैमरा सेटअपAI-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा
खास कैमरापेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
कैमरा फोकसप्रो-लेवल फोटोग्राफी
लॉन्च डेटअभी ऑफिशियल नहीं
संभावित लॉन्च टाइमजनवरी (लीक रिपोर्ट्स के अनुसार)
इंटरनेशनल लॉन्चMotorola Edge 70 Pro के नाम से
पोजिशनिंगप्रीमियम / प्रो सेगमेंट स्मार्टफोन

हालांकि, Motorola ने लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि, ये फोन जनवरी में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल लेवल पर, ये डिवाइस Motorola Edge 70 Pro के तौर पर लॉन्च होगा।

Moto X70 Air Pro फीचर्स

रेगुलेटरी वेबसाइट्स पर लिस्टिंग से Moto X70 Air Pro के बारे में और भी डिटेल्स सामने आई हैं। जिससे यह पता चल रहा है कि, इस फोन का मॉडल नंबर XT2603-1 है, चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।

Moto X70 Air Pro

लिस्टिंग से ये भी पता चल रहा है कि इसमें शायद यूजर्स को बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी, हालांकि इसकी सटीक कैपेसिटी अभी तो पता नहीं चली है। ये Moto X70 Air और इसके ग्लोबल काउंटरपार्ट, Motorola Edge 70 में मिलने वाली 67W चार्जिंग से एक अपग्रेड है।

फीचर / डिटेलजानकारी
स्मार्टफोन नामMoto X70 Air Pro
मॉडल नंबरXT2603-1
सर्टिफिकेशनचीन 3C सर्टिफिकेशन
फास्ट चार्जिंग90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
बैटरीबड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद (सटीक क्षमता अभी कन्फर्म नहीं)
चार्जिंग अपग्रेडMoto X70 Air / Motorola Edge 70 की 67W चार्जिंग से बेहतर
प्रोसेसर (लीक)Snapdragon 7+ Gen 5 (Geekbench लिस्टिंग)
दूसरा संभावित प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (अभी कन्फर्म नहीं)
पोजिशनिंगहाई-एंड / Pro वेरिएंट
डिजाइन फोकसअल्ट्रा-थिन और स्लिम स्मार्टफोन
स्टैंडर्ड मॉडलMoto X70 Air (अक्टूबर में लॉन्च)
खास अपग्रेडबेहतर परफॉर्मेंस + तेज फास्ट चार्जिंग
लॉन्च स्टेटसऑफिशियल लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई

Moto X70 Air Pro पहले Geekbench पर नजर आया था। जिससे इसमें कथित Snapdragon 7+ Gen 5 चिपसेट होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन, अभी भी कुछ पता नहीं चला है, क्योंकि अलग-अलग लीक से पता चलता है कि Motorola Snapdragon 8 Gen 5 से पावर्ड एक हाई-एंड डिवाइस पर भी काम कर रहा है, जिसे Edge या Signature ब्रांडिंग के तहत एक अलग मॉडल के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

आप सभी को बता दें कि, Motorola ने अक्टूबर माह में Moto X70 Air को iPhone Air जैसे अल्ट्रा-थिन प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले एक स्लिम स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी की तरफ से यह उम्मीद जताई जा रही है कि, ये स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस वाले प्रो वेरिएंट को जोड़कर इस फॉर्म फैक्टर को जारी रखने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं, Moto X70 Air Pro के बारे में अभी तक अच्छी खासी जानकारी मिल गई है।

लेखक की राय

Vijay Sales पर मिल रहा iPhone 16 का यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए शानदार मौका है, जो प्रीमियम iPhone अनुभव कम कीमत में चाहते हैं। दमदार A18 चिपसेट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और भरोसेमंद कैमरा परफॉर्मेंस इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए बेहतर बनाते हैं। मौजूदा छूट के साथ यह डील वैल्यू-फॉर-मनी साबित होती है।

यह भी पढ़ें: Zoom में गंभीर सुरक्षा खामी: हैकर्स को मिल सकती है मीटिंग्स तक पहुंच

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment