---Advertisement---

NexPhone बना पॉकेट PC! एक ही फोन में Android और Windows 11 का दमदार कॉम्बो

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
NexPhone

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

सिर्फ एक ही डिवाइस से पूरा डिजिटल काम चलाने का आइडिया नया नहीं है, लेकिन देखा जाए तो, अब यह कॉन्सेप्ट एक कदम आगे बढ़ गया है। NexDock के पीछे काम करने वाली टीम ने अपना नया प्रोडक्ट NexPhone लॉन्च कर दिया है। जिसे एक ऐसे स्मार्टफोन के तौर पर दिखाया जा रहा है जो जरूरत पड़ने पर लैपटॉप और डेस्कटॉप की जगह आसानी से ले सकता है।

जी हां, आप सही सुन रहे हैं। देखा जाए तो, वहीं पुराना जमाना जब Nokia, HTC सहित कुछ ब्रांड्स आपको Windows OS फोन में दिया करते थें। NexPhone को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो एक ही डिवाइस पर मोबाइल, डेस्कटॉप और कंप्यूटिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी से यह भी साफ है कि इस ऑल-इन-वन अप्रोच के साथ कुछ समझौते भी करने पड़ेंगे।

NexPhone फीचर्स

NexPhone दिखने में एक साधारण बजट Android फोन जैसा लगता है। लेकिन, इसमें मोटे बेजल्स, ग्रे कलर की रबराइज्ड बॉडी और 13.1mm मोटाई वाला डिजाइन दिया गया है, जो आज के स्लिम स्मार्टफोन्स से काफी हटके है। देखा जाए तो, फोन का वजन करीब 256 ग्राम है, जो निश्चित तौर पर थोड़ा भारी होने वाला है। इसके बावजूद डिस्प्ले और कैमरा जैसी कुछ चीजें इसे और भी दिलचस्प बनाती हैं। NexPhone में 6.58 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

इस फोन की सबसे शानदार बात इसका मल्टी-बूट सेटअप है। जो कि, NexPhone आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ मौजूद है, लेकिन इसमें Debian Linux और Windows 11 चलाने का भी सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि, यूजर आसानी से फोन को किसी भी मॉनिटर से कनेक्ट करके Linux का पूरा डेस्कटॉप एक्सपीरियंस का मजा ले सकता है। वहीं Windows 11 को भी फोन पर रन किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए रीबूट की आवश्यकता होगी। कंपनी का दावा है कि Windows को मोबाइल इंटरफेस के हिसाब से कस्टम UI के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

फीचरडिटेल
डिज़ाइनग्रे कलर की रबराइज्ड बॉडी, मोटे बेजल्स
मोटाई13.1mm
वजनलगभग 256 ग्राम
डिस्प्ले साइज6.58 इंच
डिस्प्ले टाइपFHD+ LCD
रिफ्रेश रेट120Hz तक
आउट ऑफ द बॉक्स OSAndroid 16
मल्टी-बूट सपोर्टAndroid 16, Debian Linux, Windows 11
Linux एक्सपीरियंसमॉनिटर से कनेक्ट कर पूरा डेस्कटॉप मोड
Windows 11रीबूट के साथ सपोर्ट, कस्टम मोबाइल UI
प्रोसेसरQualcomm QCM6490
चिपसेट टाइपEnterprise / IoT ग्रेड
Snapdragon तुलनाSnapdragon 780G का वेरिएंट
Windows 11 सपोर्टMicrosoft की ऑफिशियल लिस्ट में शामिल
लॉन्ग टर्म सपोर्ट2036 तक कंपनी का दावा
परफॉर्मेंसडेस्कटॉप-लेवल परफॉर्मेंस में सीमित

बात करें हार्डवेयर की तो NexPhone में Qualcomm का QCM6490 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट असल में एंटरप्राइज और IoT डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है। देखा जाए तो, ये कहीं न कहीं Snapdragon 780G का एक वेरिएंट माना जा रहा है।

हालांकि, इसे लेकर कंपनी का यह भी कहना है कि, यह प्रोसेसर 2036 तक सपोर्टेड करेगा और Windows 11 के लिए Microsoft की आधिकारिक लिस्ट में भी शामिल किया गया है। लेकिन, परफॉर्मेंस के मामले में यह चिपसेट पूरी तरह डेस्कटॉप-लेवल एक्सपीरियंस देने में सीमित हो सकता है।

NexPhone कैमरा

NexPhone में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसी के साथ ही माइक्रोSD कार्ड का भी इस फोन में सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 64MP का Sony IMX787 प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा।

NexPhone

खास बात यह है कि, इस फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल जाएगी। लेकिन Windows जैसे हैवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसकी बैटरी लाइफ को लेकर सवाल उठने लाजमी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G और Wi-Fi 6E सपोर्ट दिया गया है और फोन IP68 व IP69K रेटिंग के साथ आता है।

फीचरजानकारी
RAM12GB
इंटरनल स्टोरेज256GB
माइक्रोSD कार्डसपोर्टेड
रियर कैमरा (प्राइमरी)64MP Sony IMX787
रियर कैमरा (अल्ट्रा-वाइड)13MP
फ्रंट कैमरा10MP
बैटरी5000mAh
बैटरी परफॉर्मेंसWindows जैसे हैवी OS पर सवाल
5G सपोर्टहां
Wi-FiWi-Fi 6E
डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंसIP68 + IP69K
डिवाइस टाइपएक्सपेरिमेंटल कंप्यूटिंग स्मार्टफोन
शुरुआती कीमत$549 (लगभग ₹50,200)
एडवांस बुकिंग अमाउंट$199
संभावित लॉन्चQ3 2026

देखा जाए तो, कुल मिलाकर NexPhone एक एक्सपेरिमेंटल डिवाइस लगता है। इसका मतलब यह है कि, ये स्मार्टफोन को ही पूरी तरह कंप्यूटिंग डिवाइस बनाने की कोशिश करता है। हालांकि, मौजूदा हार्डवेयर के साथ यह एक्सपीरियंस कितना प्रैक्टिकल होगा। आगे चलकर यह देखने वाली बात होगी कि, NexPhone का अर्ली प्राइस 549 डॉलर (करीब 50,200 रुपये) रखा गया है और इसे 199 डॉलर के एडवांस पेआउट के साथ रिजर्व किया जा सकता है। कंपनी का टारगेट Q3 2026 में इस डिवाइस को लॉन्च करने का है।

लेखक की राय

NexPhone एक अनोखा और भविष्य की सोच वाला डिवाइस है, जो स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच की दूरी कम करता है। मल्टी-बूट सपोर्ट इसे टेक शौकीनों के लिए खास बनाता है। हालांकि, मौजूदा हार्डवेयर के साथ इसका डेस्कटॉप अनुभव सीमित हो सकता है। यह डिवाइस आम यूजर्स से ज्यादा प्रोफेशनल और एक्सपेरिमेंट पसंद करने वालों को आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 9a पर 7,000+ रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment