---Advertisement---

OnePlus 15R Ace Edition: खूबसूरत फोन 17 दिसंबर को लॉन्च, जानें इसकी खास बातें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
OnePlus

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OnePlus 15R स्मार्टफोन को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। फोन के साथ ही एक अन्य वेरिएंट OnePlus 15R Ace Edition से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। खास बात यह है कि, ये फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में टीज किया गया है।

इसका डिजाइन और कलर देखने में काफी शानदार है। हालांकि, कंपनी ने रियर में भी कुछ बदलाव किया हैं। इसमें फाइबर ग्लास बैक पैनल है। यह OnePlus Ace 6T का भाई लगता है जिसे कंपनी ने सिर्फ चीन में उपलब्ध करवाया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।

OnePlus 15R Ace Edition कब होगा लॉन्च

OnePlus 15R Ace Edition स्मार्टफोन को कंपनी 17 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। वहीं, इस फोन में आपको इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर मिलेगा। बता दें कि, इस फोन में फाइबरग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिस पर एक एक्स्ट्रा कोटिंग दी गई है। यह फोन पर धीमा ऐस पैटर्न पैदा करती है। देखने में फोन गेमिंग प्रेरित लगता है। आपको बता दें कि फोन के ब्लैक और मिंट ग्रीन वेरिएंट पहले से ही मौजूद हैं।

OnePlus 15R Ace Edition क्या है खासियत?

OnePlus 15R Ace Edition को कंपनी उन यूजर्स के लिए पेश करने वाली है जिन्हें एक खास डिजाइन और फिनिश वाला फोन रखने का शौख है। देखा जाए तो, यह फोन OnePlus Ace 6T के वॉयलेट एडिशन जैसा देखने में लगता है जो कि केवल चीनी मार्केट के लिए भी लॉन्च किया गया है।

OnePlus 15R Ace Edition

OnePlus 15R features

OnePlus 15R जैसे ही स्पेसिफिकेशंस Ace Edition में भी देखने को मिलने वाला हैं। वहीं, OnePlus 15R में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि, इस फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी का उपयोग किया गया है। जिसके साथ में 80W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह ColorOS 16 पर रन करेगा जो कि Android 16 आधारित होगा।

फीचरविवरण
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
बैटरी7,400mAh
चार्जिंग80W फास्ट चार्जिंग
डिस्प्ले रिफ्रेश रेट165Hz
ऑपरेटिंग सिस्टमColorOS 16 (Android 16 आधारित)
IP रेटिंगIP66 / IP68 / IP69
लॉन्च डेट17 दिसंबर
अन्य प्रोडक्ट लॉन्चOnePlus Pad Go 2 (5G सपोर्ट वाला बजट टैबलेट)
Ace Edition स्पेसिफिकेशनOnePlus 15R जैसा ही स्पेक्स अपेक्षित

इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69 की रेटिंग मिली हुई है। जानकारी के अनुसार, इस फोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस फोन के साथ कंपनी भारत में नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 को भी लॉन्च करेगी। यह एक बजट टैबलेट है जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

लेखक की राय

OnePlus 15R Ace Edition उन लोगों के लिए खास है जो केवल परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि यूनिक और प्रीमियम डिजाइन भी चाहते हैं। इलेक्ट्रिक वॉयलेट फिनिश और फाइबरग्लास बैक इसे बाकी वेरिएंट से बिल्कुल अलग बनाते हैं। Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,400mAh बैटरी इसे पावरफुल गेमिंग फोन की तरह पेश करते हैं। कुल मिलाकर, यह फोन लुक और परफॉर्मेंस—दोनों मामलों में यूजर्स को एक खास अनुभव देने वाला है।

यह भी पढ़ें: Smart TV भी हो सकता है हैक, जानें कैसे करें पहचान और बचाव

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment