Oppo Find X8 Pro 5G फोन कंपनी के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में आता है। फोन में दमदार चिपसेट, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। फोन को अब धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका आया है। Oppo Find X8 Pro 5G को MRP से काफी सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है।
फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। आइए विस्तार से Oppo Find X8 Pro 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Oppo Find X8 Pro 5G Sale Price Discount Offer
Oppo Find X8 Pro 5G को डिस्काउंटेड प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का 16GB रैम, 512GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 99,999 रुपये में मौजूद है। लेकिन Croma ने फोन को 13% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 86,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 13000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
Oppo Find X8 Pro 5G Sale Bank Offer
Oppo Find X8 Pro 5G पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन को SBI, या IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 6 महीने या 12 महीने की EMI पर आपको 2500 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते है। यानी फोन को कुल मिलाकर 15,500 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के लिए कहा गया है कि खरीदते समय कार्ट में केवल यही प्रोडक्ट रखें। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo Find X8 Pro 5G Specifications
Oppo Find X8 Pro 5G में यूजर्स को 6.78 का फुल HD+ (1,264×2,780 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। वहीं, इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल जाएगी। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ में 12 जीबी रैम, 256 जीबी का स्टोरेज मिल जाएगा।

फोन के रियर में चार कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। जिसके साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, 3X टेलीफोटो शूटर, और 6X टेलीफोटो शूटर देखने को मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, ये फोन धांसू कैमरा फीचर के साथ लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 5,910mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। इसी के साथ में 80W की वायर्ड चार्जिंग, और 50W की वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। ये फोन Android 15 पर बेस्ड है। जो ColorOS 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, GPS, NFC, USB Type-C जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।
लेखक की राय
Oppo Find X8 Pro 5G प्रीमियम सेगमेंट में एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप है। खासतौर पर कैमरा और डिस्प्ले क्वालिटी इसे अलग बनाते हैं। मौजूदा डिस्काउंट के साथ यह डील और भी आकर्षक हो जाती है। अगर आपका बजट 90 हजार के आसपास है, तो यह फोन एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती














