ओप्पो बहुत जल्द मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे कंपनी Oppo A6s के नाम से पेश करेगी। खास बात यह है कि, बहुत जल्द ही ये डिवाइस चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी की वेबसाइट पर फोन का एक प्रमोशनल बैनर भी लाइव हो गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, ये फोन Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कलर और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के बारे में जानकारी मिल गई है। खास बात यह है कि, इस हैंडसेट को दो कलर और दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस फोन में स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इस डिवाइस में क्या है खास …
Oppo A6s के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये स्मार्टफोन 6.75-इंच की LCD स्क्रीन के साथ मार्केट में उपलब्ध होने वाला है। वहीं, इस डिवाइस में आपको HD+ (720×1,570 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 1,125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल जाएगा। डुअल सिम के साथ ये फोन Android 15 पर बेस्ड है। जो ColorOS 15 पर काम करता है।
यह फोन कैपुचीनो ब्राउन और आइस व्हाइट कलर के साथ मार्केट में दस्तक देगा। हालांकि, इस फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जो एड्रेनो 610 GPU के साथ आएगा।
Oppo A6s के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Oppo A6s में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिल जाएगा। जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि, फोन में पीछे की तरफ आपको 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा भी मिलने वाला है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16-मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया है। इसी के साथ ही इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
लेखक की राय
Oppo A6s बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक आकर्षक स्मार्टफोन साबित हो सकता है। 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 120Hz डिस्प्ले और Android 15 इसे आधुनिक बनाते हैं, हालांकि Snapdragon 685 औसत परफॉर्मेंस देता है। लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें: अभी भी 100% तक फोन की Battery चार्ज कर रहे हैं? एक्सपर्ट क्या कहते हैं!














