---Advertisement---

200MP के दो कैमरों के साथ Oppo Find X9s जल्द होगा भारत में लॉन्च

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Oppo Find X9s

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Oppo Find X9s: Oppo नए साल पर यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है। चीनी कंपनी 200MP के दो कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की योजना में है। उम्मीद यह है कि, इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो का यह तगड़ा फोन Find X9 सीरीज में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन और बड़ी बैटरी को सपोर्ट करेगा। ओप्पो के इस फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। इस फोन के डिजाइन समेत कई फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Oppo Find X9s को कंपनी साल की शुरुआत में कभी भी लॉन्च कर सकती है। संभावना ये है कि, यह फोन Oppo Find X8s जैसी डिजाइन के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। देखा जाए तो, इस सीरीज में कंपनी अपने दो फोन पिछले साल नवंबर में उतार चुकी है। भारतीय टिप्स्टर ने ओप्पो के इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन के साथ-साथ फीचर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिवील किए हैं। इस फोन को कंपनी मार्च 2026 में पेश कर सकती है।

Oppo Find X9s के फीचर्स (संभावित)

ओप्पो के इस तगड़े Oppo Find X9s स्मार्टफोन में 6.3 इंच के AMOLED या OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5k पिक्सल हो सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz या LTPO से लैस हो सकता है।

कंपनी अपने इस फोन को MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 12GB रैम और 256GB/512GB का स्टोरेज मिल सकता है। इसमें मैटलिक फ्रेम और प्लास्टिक बॉडी का यूज किया जा सकता है, जो फोन को ड्यूरेबल बनाएगा।

Oppo Find X9s संभावित फीचर

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3 इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500+
बैटरी7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
रैम व स्टोरेज12GB RAM + 256GB / 512GB स्टोरेज
रियर कैमरा200MP + 200MP + 50MP
फ्रंट कैमरा50MP
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित ColorOS 16

Oppo Find X9s के बैक में कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप देने वाली है। जिसके आपको 200MP का दो कैमरा मिलेगा। जिनमें एक प्राइमरी और एक पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है।

Oppo Find X9s

उम्मीद यह जताई जा रही है कि, इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। इतना ही नहीं इस फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन IP68 या IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। फोन पानी में गिरने या फिर धूल-मिट्टी आदि में खराब नहीं होगा।

लेखक की राय

अगर लीक सही साबित होते हैं तो Oppo Find X9s कैमरा सेगमेंट में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है। 200MP के दो कैमरे, कॉम्पैक्ट डिजाइन और 7000mAh की बैटरी इसे प्रीमियम यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक बनाते हैं। Dimensity 9500+ और ColorOS 16 के साथ यह फोन फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों में नई मिसाल कायम कर सकता है।

यह भी पढ़ें: 99% iPhone यूज़र्स को नहीं पता ये ऐप डाउनलोडिंग हैक – आज़माएं अभी!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment